{"_id":"5d62aab38ebc3e01740f43a0","slug":"nasa-astronaut-anne-mcclain-hacked-former-husband-bank-account-from-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा की एस्ट्रोनॉट ऐनी मैकक्लेन ने अंतरिक्ष से पूर्व पति का बैंक अकाउंट किया हैक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नासा की एस्ट्रोनॉट ऐनी मैकक्लेन ने अंतरिक्ष से पूर्व पति का बैंक अकाउंट किया हैक
Sun, 25 Aug 2019 09:05 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 25 Aug 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
ऐनी मैकक्लेन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बैंक खाते को हैक करने का मामला सामने आया है। नासा की टॉप मोस्ट एस्ट्रोनॉट ऐनी मैकक्लेन पर नासा से अपने पूर्व पति के बैंक खाते को हैक करने का आरोप लगा है। ये अंतरिक्ष से किया गया पहला आपराधिक मामला है। मैकक्लेन की 2014 में वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी समर वॉर्डन से शादी हुई थी।
विज्ञापन
चार साल बाद 2018 में मैकक्लेन का उनके पति से तलाक हो गया था। इसके बाद 3 दिसंबर 2018 को ऐनी नासा के 6 माह के मिशन के लिए चयनित हुईं और जनवरी में वह आईएसएस के लिए चली गईं। 24 जून 2019 को मैकक्लेन धरती पर लौटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि इस 6 माह के दौरान उन्होंने अंतरिक्ष से ही अपने पति के बैंक अकाउंट को एक्सेस किया। मार्च में इसकी जानकारी समर वॉर्डन को मिली। वॉर्डन ने फेडरल ट्रेड कमीशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि नासा के कंप्यूटर से बैंक अकाउंट हैक किया गया था। बैंक ने अटोर्नी को इसके सबूत भी दिए।
नासा ने मार्च में हुई शिकायत पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच स्पेसवॉक के लिए दो महिलाओं का चयन हुआ, उनमें ऐनी का नाम भी शामिल था। इससे वो और ज्यादा मशहूर हो गईं। हालांकि, बाद में स्पेसवॉक को एजेंसी ने स्पेस शूट और सेक्सिज्म को बढ़ावा देने वाले आरोपों के चलते रद्द कर दिया था।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मामला अंतरिक्ष से जुड़ा था। इसलिए इसमें फेडरल ट्रेड कमीशन और पुलिस कुछ कर नहीं सकती थी। इस कारण यह मामला नासा को ही सौंप दिया गया। नासा ने मामले की आंतरिक जांच ऑफिस इंस्पेक्टर जनरल से कराई और इस आपराधिक मामले को अब विशेषज्ञता वाली एक टीम देख रही है।