PM Modi Greece Visit: ग्रीस के दौरे पर पीएम मोदी, आज अपने समकक्ष मित्सोताकिस से करेंगे मुलाकात
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी आज एथेंस में अपने समकक्ष मित्सोताकिस से मुलाकात करेंगे।
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की रात ग्रीस के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी आज ग्रीस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्रीस में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ बैठकें करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के कारोबारी समुदाय और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे।
ग्रीस के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानिसबर्ग में होटल के बाहर मौजूद प्रवासी भारतीयों का अभिवादन किया।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi departs for Greece from South Africa's Johannesburg after the conclusion of the 15th BRICS Summit. pic.twitter.com/mJF4hC2YqO
— ANI (@ANI) August 24, 2023विज्ञापन
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, दक्षिण अफ्रीका की मेरी यात्रा बहुत उपयोगी रही। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन उपयोगी और ऐतिहासिक था। हमने इस मंच पर नए देशों का स्वागत किया। हम वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। मेहमाननवाजी के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, दक्षिण अफ्रीका के लोगों और सरकार को मेरा आभार।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets members of the Indian diaspora outside his hotel in Johannesburg, South Africa.
The Prime Minister will depart for Greece shortly. pic.twitter.com/h9453zCGZB — ANI (@ANI) August 24, 2023
पीएम मोदी का दक्षिण अफ्रीका दौरा संपन्न होने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण अफ्रीका की यात्रा बहुत ही सार्थक रही। जिसने ब्रिक्स यात्रा में एक नया अध्याय शुरू किया। प्रधानमंत्री अब एक महत्वपूर्ण भूमध्यसागरीय साझेदार के साथ बातचीत के लिए ग्रीस के लिए रवाना होंगे।
पीएम मोदी के ग्रीस दौरे का कार्यक्रम
ग्रीस यात्रा पर पीएम मोदी अपने समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया है कि वह दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ-साथ भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 40 साल में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। इससे पहले भारत से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सितंबर 1983 में ग्रीस का दौरा किया था।