{"_id":"61e9479cff606a449a47dddd","slug":"narendra-modi-and-his-mauritius-counterpart-pravind-kumar-jugnauth-inaugurate-the-india-assisted-social-housing-units-project-in-mauritius-along-with-mahatma-gandhi-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahatma Gandhi Station: मॉरिशस में एक मेट्रो स्टेशन का नाम महात्मा गांधी को समर्पित, पीएम मोदी और जगन्नाथ ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mahatma Gandhi Station: मॉरिशस में एक मेट्रो स्टेशन का नाम महात्मा गांधी को समर्पित, पीएम मोदी और जगन्नाथ ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन
Thu, 20 Jan 2022 04:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 20 Jan 2022 04:59 PM IST
सार
मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ के बताया कि मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के लिए भारत के समर्थन का आभार व्यक्त करने के लिए मेरी सरकार ने एक प्रमुख मेट्रो स्टेशन का नाम 'महात्मा गांधी' स्टेशन रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
भारत और मॉरिशस के प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से मॉरीशस में भारत-सहायता प्राप्त सामाजिक आवास इकाई परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर दो अन्य प्रोजेक्ट भी लॉन्च किए। इस दौरान मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ के बताया कि मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के लिए भारत के समर्थन का आभार व्यक्त करने के लिए मेरी सरकार ने एक प्रमुख मेट्रो स्टेशन का नाम 'महात्मा गांधी' स्टेशन रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस इतिहास, संस्कृति, भाषा और हिंद महासागर के साझा जल से एकजुट हैं। आज हमारी मजबूत विकास साझेदारी हमारे घनिष्ठ संबंधों के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में उभरी है। अपनी 2015 की यात्रा के दौरान मॉरीशस में मैंने भारत के समुद्री सहयोग के दृष्टिकोण 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास' को रेखांकित किया था। मुझे इस बात की खुशी है कि समुद्री सुरक्षा सहित हमारे द्विपक्षीय सहयोग ने इस दृष्टिकोण को क्रियान्वित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम करेंगे। जैसे कि क्षेत्रीय प्रत्यारोपण इकाई, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, राष्ट्रीय पुस्तकालय और अभिलेखागार, मॉरीशस पुलिस अकादमी,और कई अन्य। भारत हमेशा मॉरीशस के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि मॉरीशस पहला देश था, जिसे भारत ने वैक्सीन मैत्री के तहत कोविड-19 के टीके भेजे। उन्होंने खुशी जताई कि आज मॉरीशस उन देशों में है जिसने अपनी तीन-चौथाई आबादी का पूरी तरह टीकाकरण कर दिया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भारत से मॉरीशस को 19 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कर्ज सुविधा (एलओसी) देने पर समझौता किया गया। साथ ही छोटी विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) का भी आदान-प्रदान किया गया।
सिंगापुर में नवीनीकृत महात्मा गांधी हॉल का उद्घाटन
‘द सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी’ ने देश के लिटिल इंडिया परिसर में नवीनीकृत महात्मा गांधी मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया है। इसका मकसद अहिंसा, मानवता के प्रति प्रेम और सद्धभाव के सिद्धांतों को बढ़ावा देना है। भारत के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू ने जून 1950 में सिंगापुर दौरे के दौरान हॉल की नींव रखी थी। 25 अप्रैल 1953 को तत्कालीन ब्रिटिश उच्चायुक्त मैल्कम मैकडोनाल्ड ने पहली बार इस हॉल को जनता के लिए खोला था। तब से यहां भारतीय समुदाय के त्योहारों व समारोहों के जरिये गांधी के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया जाता रहा। इसका नवीनीकरण भी भारतीय समुदाय से मिले वित्तीय सहयोग के जरिये संभव हुआ।