फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Narendra Modi and Donald Trump are scheduled to meet twice in less than a week this month

अगले हफ्ते दो बार मिलेंगे मोदी और ट्रंप, 'हाउडी मोदी' में हो सकता है बड़ा एलान

Thu, 19 Sep 2019 09:14 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 19 Sep 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi and Donald Trump are scheduled to meet twice in less than a week this month
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : फाइल फोटो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह रविवार को ह्यूस्टन में होने वाले हाउडी मोदी कार्यक्रम में कोई घोषणा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। वाशिंगटन डीसी से कैलिफोर्निया जाते समय एयर फोर्स वन विमान में बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि कोई बड़ा एलान हो सकता है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया।

विज्ञापन


ट्रंप से पूछा गया था कि क्या वह हाउडी मोदी में कोई घोषणा करेंगे, जिसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारी ह्यूस्टन में मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने शिकायत की थी कि भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले शुल्क अब स्वीकार्य नहीं हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन


अमेरिका में पीएम मोदी से एक हफ्ते में दो बार मिलेंगे ट्रंप
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो बार मुलाकात करने वाले हैं। यह जानकारी अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत ने दी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रणनीतिक संबंधों में इस सदी की निर्णायक भागीदारी बनने की क्षमता है। इस साल मई में दोबारा सत्ता पर काबिज होने के बाद मोदी दो बार ट्रंप से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों नेताओं की पहली बैठक जापान में जी20 समिट के दौरान और दूसरी फ्रांस में जी7 समिट के दौरान हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को वाशिंगटन के लोगों से कहा, 'इस हफ्ते के अंत में जब मोदी अमेरिका पहुंचेंगे तो यहां भी वह दो बार ट्रंप से मुलाकात करेंगे। ऐसे में कुछ महीनों के अंतराल में उनकी चार बार मुलाकात होगी।' मोदी शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचेंगे। एक दिन बाद ट्रंप उनके हाउडी मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 50,000 भारतीय-अमेरिकी लोग हिस्सा लेंगे।

इसके बाद दोनों वैश्विक नेता अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के मौके पर न्यूयॉर्क में मिलेंगे। श्रृंगला ने कहा, 'वह 22 सितंबर को मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ह्यूस्टन में विशाल भारतीय प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित करने वाले मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे न्यूयॉर्क में यूएनजीए के सत्र में भी मुलाकात करेंगे।' यह पहली बार है जब चार महीनों के अतंराल में भारत के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति चार बार बैठक करेंगे।


श्रृंगला ने कहा, 'यह भारत और अमेरिकी रिश्तों की प्रकृति को दर्शाता है। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी इस सदी की शुरुआत से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक के तौर पर उभरी है और इसमें सदी की निर्णायक बनने की क्षमता है।' राजदूत ने कहा इस रणनीतिक साझेदारी की नींव सुरक्षा सहयोग है। दोनों देश किसी अन्य देश की तुलना में एक दूसरे के साथ अधिक द्विपक्षीय वर्ता करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed