फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nancy Pelosi stopped Trump's annual State of Union address

नैंसी पेलोसी ने रोका ट्रंप का वार्षिक स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन

Thu, 17 Jan 2019 09:59 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 17 Jan 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Nancy Pelosi stopped Trump's annual State of Union address

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने देश में जारी सरकार के आंशिक शटडाउन के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के 29 जनवरी को होने वाले वार्षिक स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन पर रोक लगा दी। ट्रंप को लिखे पत्र में पेलोसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लिखा कि किस प्रकार से यह कामबंदी पर  छिड़ा संघर्ष द्विपक्षीय शिष्टाचार की उम्मीदों पर जहर घोल रहा है।

विज्ञापन


निचले सदन की अध्यक्ष ने इसी कामबंदी का हवाला देते हुए ट्रंप को लिखे पत्र में 29 जनवरी को होने वाले संबोधन का आयोजन टालने या रद्द करने की बात कही। पेलोसी का यह कदम ट्रंप को राष्ट्रपति पद के सबसे अहम संबोधन से वंचित करेगा जो इस साल सदन के लोकतांत्रिक नियंत्रण और देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकारी कामबंदी (शटडाउन) से प्रभावित है। 
विज्ञापन


नैंसी पेलोसी ने कहा कि कामबंदी के कारण संबोधन के लिए पर्याप्त विशेष सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं है क्योंकि सीक्रेट सेवा और गृह सुरक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों को 25 दिनों से वेतन नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यद्यपि पेलोसी ने लिखा कि ट्रंप अपने संबोधन के स्थान पर लिखित संदेश भेज सकते हैं, जैसा कि 1913 तक किया जाता रहा था, अन्यथा ट्रंप को भाषण के पुनर्निर्धारण के सलाह दी गई। पेलोसी ने कहा कि राष्ट्रपति सरकार का कामकाज के बहाल होने का इंतजार कर सकते हैं और उसके बाद संबोधन के लिए नई तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

टेलीविजन पर भी संबोधित कर सकते हैं ट्रंप

प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष द्वारा ट्रंप का स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन रद्द करने का विरोध करते हुए गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टजेन नीलसन ने कहा कि उनका मंत्रालय और सीक्रेट सेवा स्टेट ऑफ द यूनियन कार्यक्रम को सुरक्षा देने और इसका समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यदि ट्रंप को इसके लिए नहीं बुलाते हैं तो इसे टेलीविजन पर भी संबोधित किया जा सकता है।


मैक्सिको दीवार निर्माण पर अड़े हैं राष्ट्रपति

अमेरिकी सरकार का कामकाज बृहस्पतिवार को 27वें दिन भी बाधित है क्योंकि मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए फंड मुहैया नहीं कराया गया है। डेमोक्रेटों के 5.7 अरब डॉलर के बजट को मंजूरी देने से मना करने के बावजूद ट्रंप अड़े हुए हैं कि पर्याप्त फंड नहीं मिलने तक वह बजट को मंजूरी नहीं देंगे। इस वजह से बिना बजट के सरकार का कामकाज ठप हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed