फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nancy Pelosi speaks to US army chief regarding Trump access to nuclear codes

ट्रंप के पास हैं परमाणु कोड, नैंसी पेलोसी ने की ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन से बात

Sat, 09 Jan 2021 03:53 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jan 2021 03:53 AM IST
विज्ञापन
Nancy Pelosi speaks to US army chief regarding Trump access to nuclear codes
Nancy Pelosi - फोटो : Social Media

कैपिटल इमारत पर ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद अमेरिका की एक और चिंता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अभी परमाणु कोड है। इसे लेकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने सुरक्षा के बारे में सबसे वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी से बात की है।

विज्ञापन


नैंसी पेलोसी ने साथी डेमोक्रेट्स को सतर्क किया कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास परमाणु लॉन्च कोड होने से चिंतिंत हैं और वह सैन्य हड़ताल का आदेश दे सकतेहैं। पेंटागन के अधिकारियों को इस पर सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सैन्य कार्रवाई शुरू करने या परमाणु हमले करने से रोकने को लेकर शुक्रवार को ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के चेयरमैन से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेलोसी ने प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक सदस्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्होंने एक अस्थिर राष्ट्रपति को सैन्य शत्रुता शुरू करने या (परमाणु मिसाइल दागने के लिए) ‘लॉन्च कोड’ तक पहुंचने और परमाणु हमले का आदेश देने से रोकने के लिए उपलब्ध एहतियातों पर चर्चा करने के लिए जनरल मार्क मिले के साथ बात की।

राष्ट्रपति ट्रंप को उनके पद से हटाने की अपनी मांग को दोहराते हुए उन्होंने कहा, इस अस्थिर राष्ट्रपति की स्थिति अब इससे अधिक खतरनाक क्या हो सकती है, और हमें वह सब कुछ करना चाहिए जो हम अमेरिकी लोगों और अपने देश और हमारे लोकतंत्र पर मनमाने हमले को रोकने के लिए कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, आज, राष्ट्रपति के खतरनाक कृत्यों के बाद, संसद में रिपब्लिकन को ट्रंप को तुंरत अपना पद छोड़ने के लिए दबाव बनाने की आवश्यकता है। यदि राष्ट्रपति स्वेच्छा से पद नहीं छोड़ते हैं, तो कांग्रेस (संसद) आगे कार्रवाई करेगी।

बता दें कि ट्रंप 20 जनवरी को पद छोड़ने वाले हैं, जब डेमोक्रेट जो बाइडन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

पेलोसी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही पर विचार करने के लिए शुक्रवार को हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस (समूह) के साथ बैठक कर रही हैं।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हटाने की मांग तेज
अमेरिका में संसद भवन पर हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके कार्यकाल से पहले हटाने की मांग तेज हो गई है। अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत राष्ट्रपति को हटाने का प्रावधान है, लेकिन इसके लिए पहल खुद उनके मंत्रिमंडल को करनी होगी।

साथ ही उस प्रस्ताव को सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव दोनों सदनों की मंजूरी मिलनी होगी। डेमोक्रेटिक पार्टी की नैंसी पेलोसी ने उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और ट्रंप के मंत्रिमंडल से कहा है कि वे तुरंत अनुच्छेद 25 के तहत ट्रंप को हटाने की प्रक्रिया शुरू करें।


वहीं, हाउस में डेमोक्रेटिक सदस्य इलहान उमर ने सदन के उन सदस्यों की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव पेश करने का एलान किया है, जिन्होंने जो बाइडन के निर्वाचन पर एतराज जताया था। उमर का कहना है कि ऐसा करके ये सदस्य भी कैपिटल हिल (संसद भवन) पर हमले में सहभागी बने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed