{"_id":"649d486bf732599457032ec7","slug":"mystery-line-seen-on-usa-president-joe-biden-face-white-house-gave-reason-cpap-sleep-apnea-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: राष्ट्रपति जो बाइडन के चेहरे पर दिखे रहस्यमयी निशान, चर्चा के बीच व्हाइट हाउस ने दिया जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: राष्ट्रपति जो बाइडन के चेहरे पर दिखे रहस्यमयी निशान, चर्चा के बीच व्हाइट हाउस ने दिया जवाब
Thu, 29 Jun 2023 02:35 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:35 PM IST
सार
व्हाइट हाउस ने बताया कि जो बाइडन भी इस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं और बाइडन के चेहरे पर दिख रहे निशान भी उसी मेडिकल डिवाइस की वजह से बने हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के चेहरे पर हाल ही में रहस्यमयी निशान दिखाई दिए, जिसके बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया। अब व्हाइट हाउस को इस पर बयान जारी करना पड़ा है। व्हाइट हाउस ने बताया कि यह निशान CPAP डिवाइस का है, जिसे नींद ना आने की बीमारी के चलते, जो बाइडन पहनकर सोते हैं।
मीडिया के कैमरों में कैद हुईं रहस्यमयी लाइनें
बता दें कि जो बाइडन बुधवार को शिकागो में एक कार्यक्रम में शामिल होने शिकागो जा रहे थे, इसी दौरान मीडिया के कैमरों ने जो बाइडन के चेहरे पर कुछ रहस्यमयी लाइनें देखीं। इन्हें लेकर सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। जिसके बाद अटकलों पर विराम लगाने के लिए व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सचिव एंड्रयु बेट्स ने बताया कि खर्राटों को बंद करने और नींद ना आने की समस्या में बड़े पैमाने पर लोग CPAP मेडिकल डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं।
व्हाइट हाउस ने दिया ये जवाब
व्हाइट हाउस ने बताया कि जो बाइडन भी इस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं और बाइडन के चेहरे पर दिख रहे निशान भी उसी मेडिकल डिवाइस की वजह से बने हैं। बेट्स ने कहा कि जो बाइडन 2008 में अपनी नींद ना आने की बीमारी के बारे में खुलासा कर चुके हैं। जो बाइडन ने बीती रात भी डिवाइस का इस्तेमाल किया था, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर निशाना बन गया। बता दें कि जो बाइडन पहले से ही अपनी बढ़ती उम्र और सेहत को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं, यही वजह है कि लोग जो बाइडन के चेहरे पर दिखे निशान भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- America: पुतिन पर निशाना साधते-साधते फिसली जो बाइडन की जुबान, अब दुनिया भर में उड़ रही है खिल्ली
बाइडन की उम्र 80 साल हो चुकी है और वह अमेरिका के इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। जो बाइडन की साइनस और नाक की सर्जरी भी हो चुकी है। जिसकी वजह से उनकी नींद की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। ऐसे में बेहतर नींद के लिए जो बाइडन सीपीएपी डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं।