फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mysterious spy balloon like object seen in romania moldova air space

Spy Balloon: अमेरिका के बाद अब रोमानिया और मोलदोवा में भी दिखे रहस्यमयी गुब्बारे, हवा में ही हुए गायब!

Wed, 15 Feb 2023 08:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Feb 2023 08:56 AM IST
सार

मोलदोवा के नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से उन्हें हवा में किसी रहस्यमयी गुब्बारे के उड़ने की जानकारी मिली थी। यह गुब्बारे जैसी दिखने वाली चीज यूक्रेन सीमा के पास दिखाई दी।

विज्ञापन
mysterious spy balloon like object seen in romania moldova air space
अमेरिका के प्रहार के बाद चीनी जासूसी गुब्बारा समुद्र में गिरा - फोटो : Social Media

विस्तार

बीते दिनों अमेरिका में विशाल जासूसी गुब्बारे दिखाई दिए थे, जिन्हें अमेरिका की वायुसेना ने निशाना बनाकर गिरा दिया था। अमेरिका ने इसे लेकर चीन पर जासूसी करने के आरोप लगाए थे लेकिन चीन ने इससे इनकार किया था। अब रोमानिया और मोलदोवा के आसमान में भी ऐसे ही रहस्यमयी गुब्बारे दिखाई दिए हैं। हैरानी की बात ये है कि जब इन गुब्बारे जैसे दिखने वाली रहस्यमयी चीजों को निशाना बनाने के लिए जेट उड़े तो ये गुब्बारे जैसी दिखने वाली चीजें गायब हो गईं और काफी देर तलाशने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका! 

विज्ञापन


रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि उनकी वायुसेना के सर्विलांस सिस्टम ने हवा में एक मौसमी गुब्बारे जैसी चीज को देखा। इसके बाद दो मिग21 लांसर विमानों को दक्षिण पूर्वी रोमानिया के हवाई क्षेत्र में भेजा गया, जहां गुब्बारा दिखाई दिया था। हालांकि जेट को हवा में कोई ऐसी चीज नहीं दिखाई दी। हवा में काफी देर तलाश के बाद करीब 30 मिनट बाद फाइटर जेट बेस पर वापस लौट आए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सर्विलांस में गुब्बारा 11 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ता दिखा। 
विज्ञापन


रोमानिया के पड़ोसी देश मोलदोवा में भी एक ऐसा ही रहस्यमयी गुब्बारा दिखाई दिया। मोलदोवा के नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से उन्हें हवा में किसी रहस्यमयी गुब्बारे के उड़ने की जानकारी मिली थी। यह गुब्बारे जैसी दिखने वाली चीज यूक्रेन सीमा के पास दिखाई दी। मौसम में खराबी के चलते मोलदोवा की फ्लाइट्स उस गुब्बारे का पता लगाने के लिए उड़ान नहीं भर सके। एक घंटा 22 मिनट तक गुब्बारे पर नजर रखने के बाद गुब्बारे को हानिकारक नहीं माना गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों अमेरिका में भी ऐसे विशाल गुब्बारे देखे गए थे। जिसके बाद अमेरिका और चीन के रिश्तों में तनाव आ गया है। अमेरिका ने आरोप लगाया कि इन गुब्बारों में जासूसी उपकरण लगे थे। हालांकि चीन ने जासूसी की बात से इनकार किया और कहा कि यह मौसम की जानकारी लेने वाले गुब्बारे थे जो गलती से अमेरिका के हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed