फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar struggles to contain Covid outbreak as cases surge oxygen dwindles

दहशत: म्यांमार में डेल्टा वैरिएंट ने मचाया कोहराम, दैनिक मौतों में इजाफा, ऑक्सीजन की भी काफी किल्लत

Sat, 17 Jul 2021 08:18 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 08:18 AM IST
सार

म्यांमार में बीते कुछ समय से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं और 15 जुलाई को यहां रिकॉर्ड 7,089 संक्रमणों के मामले दर्ज किए गए हैं। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
Myanmar struggles to contain Covid outbreak as cases surge oxygen dwindles
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

म्यांमार में पिछले कुछ दिन से कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में कोविड-19 का डेल्टा वैरिएंट तेजी के साथ फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना की नई लहर के चलते दैनिक मौतों के मामले बढ़े हैं। संक्रमण के आंकड़ों में बढ़ोतरी से सरकार चिंतित है, वहीं लोग भी सहमे हुए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन सप्लाई की कमी हो गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों लगी हुई हैं।  

विज्ञापन


फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले
देश के सबसे बड़े शहर, यांगून में कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना की वजह से मौतों के आंकड़ों में भी इजाफा हुआ है। रोजाना 200 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को इंतजार करना पड़ रहा है। म्यांमार में पिछले दो महीने से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे थे और पिछले दो हफ्तों के दौरान यहां रिकॉर्ड 7,089 संक्रमणों के मामले दर्ज किए गए हैं। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed