फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar army recaptures strategic city after two years takes back control from resistance forces

Myanmar: म्यांमार के शहर डेमोसो पर दो साल बाद फिर से सेना का कब्जा, 2021 में सू की सरकार का हुआ था तख्तापलट

Thu, 21 Aug 2025 12:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 12:18 AM IST
सार

म्यांमार की सेना ने पूर्वी काया राज्य के डेमोसो शहर को लगभग दो साल बाद विपक्षी सशस्त्र बलों से फिर से अपने नियंत्रण में वापस ले लिया है। फरवरी 2021 में सेना ने आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार से सत्ता छीनी थी, उसी समय से यह इलाका गृहयुद्ध का केंद्र बना हुआ है। नवंबर 2023 से शहर पर करेनी राष्ट्रीयता रक्षा बल (केएनडीएफ) और उसके सहयोगी प्रतिरोध समूहों का कब्जा था। 

विज्ञापन
Myanmar army recaptures strategic city after two years takes back control from resistance forces
डेमोसो पर म्यांमार सेना ने कब्जा किया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

म्यांमार की सेना ने पूर्वी काया राज्य के रणनीतिक शहर डेमोसो पर लगभग दो साल बाद फिर से कब्जा कर लिया है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि सेना ने विपक्षी सशस्त्र बलों से नियंत्रण वापस ले लिया है। 

विज्ञापन


डेमोसो, जिसे करेनी भी कहा जाता है पर फिर से कब्जा ऐसे समय में हुआ है, जब सेना ने हाल के महीनों में जमीनी और हवाई हमलों के जरिये अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं, ताकि 28 दिसंबर को होने वाले चुनावों से पहले प्रतिरोध के नियंत्रण वाले इलाकों पर फिर से कब्जा किया जा सके। 
विज्ञापन


राजधानी नेपीता से लगभग 110 किलोमीटर दूर है डेमोसो
डेमोसो राजधानी नेपीता से लगभग 110 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है। फरवरी 2021 में सेना ने आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार से सत्ता छीनी थी, उसी समय से यह इलाका गृहयुद्ध का केंद्र बना हुआ है। नवंबर 2023 से शहर पर करेनी राष्ट्रीयता रक्षा बल (केएनडीएफ) और उसके सहयोगी प्रतिरोध समूहों का कब्जा था। रिपोर्ट के अनुसार, अब 16 दिनों तक चले सैन्य अभियान के बाद मंगलवार को सेना ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine Conflict: 'हमारी भागीदारी के बिना समाधान की कोशिश बेकार', यूक्रेन संकट पर रूस की सख्त चेतावनी

शहर से छह शव और पांच हथियार बरामद 
सरकारी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शहर से छह शव और पांच हथियार बरामद हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सेना के कुछ जवान भी मारे गए हैं। सेना ने कब्जे के बाद अस्पताल, अग्निशमन विभाग और टाउन हॉल के पास अपने सैनिकों की तस्वीरें भी जारी कीं। केएनडीएफ और अन्य स्थानीय प्रतिरोध समूहों ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

केएनडीएफ ने सेना पर लगाए आरोप
दूसरी ओर, केएनडीएफ ने सोमवार को फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में आरोप लगाया कि सेना ने आम नागरिकों को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया, बेवजह गोलीबारी की, लोगों की हत्याएं कीं और डेमोसो पर हमले में नागरिकों को 'मानव ढाल' के रूप में इस्तेमाल किया। म्यांमार के सात राज्यों में काया सबसे छोटा है और यहां करेनी समुदाय की अधिक आबादी है। यह इलाका लंबे समय से भीषण संघर्ष का सामना कर रहा है। 


माचवी शहर के अस्पताल पर सैन्य हमले में 32 लोगों की मौत
केएनडीएफ समेत काया में प्रतिरोध समूहों द्वारा गठित अनंतिम सरकार ने सोमवार को दावा किया कि रविवार को सेना ने डेमोसो से 80 किलोमीटर दूर मावची शहर के एक अस्पताल पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 32 लोग मारे गए, पांच घायल हुए और कई लापता हो गए।

ये भी पढ़ें: Russia: उप प्रधानमंत्री मांतुरोव बोले- भारत को तेल की आपूर्ति जारी रहेगी, बैंकिंग क्षेत्र में मजबूत होगा सहयोग

मोगोक शहर में हवाई हमले में 21 लोगों की मौत 
एक अलग घटना में, रिपोर्टों के मुताबिक दक्षिण पूर्व एशियाई देश के रत्न खनन उद्योग के केंद्र मोगोक शहर में बृहस्पतिवार को हुए हवाई हमले में कम से कम 21 लोग मारे गए। सेना ने इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। आमतौर पर सेना यही कहती है कि वह सिर्फ 'वैध सैन्य ठिकानों' पर हमला करती है और प्रतिरोध बलों को आतंकवादी मानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed