फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   myanmar army attack monestry killed more then 28 people kndf junta coup

Myanmar: विद्रोही गुट का दावा- सेना ने बौद्ध मठ में लोगों को लाइन से खड़ा कर गोलियों से भूना, 28 की मौत

Tue, 14 Mar 2023 12:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 Mar 2023 12:54 PM IST
सार

शान प्रांत थाईलैंड की सीमा से लगा हुआ राज्य है और यहां तख्तापलट के बाद से ही सेना को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि यहां हिंसक झड़पें आम बात हो गई हैं। 

विज्ञापन
myanmar army attack monestry killed more then 28 people kndf junta coup
म्यांमार की सेना ने किया गांव पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यांमार आर्मी ने एक बौद्ध मठ पर हमला कर 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। म्यांमार के शान राज्य के एक गांव में इस हमले को अंजाम दिया गया। एक विद्रोही संगठन कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स (केएनडीएफ) ने यह दावा किया है। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट को दो साल के करीब हो चुके हैं और उसके बाद से भारत के इस पड़ोसी देश में सेना और विद्रोही संगठनों के बीच हिंसा जारी है। हाल के दिनों में सेना और विद्रोही संगठनों के बीच लड़ाई में तेजी आई है। 

विज्ञापन


विद्रोही संगठन केएनडीएफ का दावा
केएनडीएफ ने बताया कि शनिवार को म्यांमार की सेना ने शान प्रांत के एक गांव पर हमला किया। हमले में म्यांमार की एयरफोर्स और थल सेना दोनों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सेना के हमले से बचने के लिए लोग गांव के बौद्ध मठ में छिप गए लेकिन वहां भी सेना ने उनकी जान नहीं बख्शी। केएनडीएफ का कहना है कि सेना के हमले में 28 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। म्यांमार के मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, सेना ने लोगों को मठ की दीवार के सहारे खड़ा करके गोलियों से भून दिया। मरने वालों में मठ को भिक्षु भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Myanmar: म्यांमार के सैनिक शासन को तगड़ा झटका, विदेशी कंपनियों ने मुंह मोड़ा 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारेन्नी संगठन के प्रभाव वाले इलाके में हुआ हमला
म्यांमार की सेना का यह हमला इतना बेरहम था कि गांव के कई मकानों में भी आग लगा दी गई। बता दें कि शान प्रांत थाईलैंड की सीमा से लगा हुआ राज्य है और यहां तख्तापलट के बाद से ही सेना को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि यहां हिंसक झड़पें आम बात हो गई हैं। कारेन्नी संगठन सेना विरोधी है और शान प्रांत की राजधानी नान नेईन इनका गढ़ माना जाता है। हालांकि बीते कुछ समय से म्यांमार की सेना इस इलाके में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

म्यांमार में जारी हिंसा में 2900 की गई जान
बता दें कि म्यांमार में साल 2021 में सरकार का तख्तापलट कर सेना ने सत्ता पर कब्जा जमा लिया था। उसके बाद से ही देश में हिंसा जारी है। अभी तक इस हिंसा में म्यांमार में 40 हजार लोग बेघर हो गए हैं। अस्सी लाख बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और डेढ़ करोड़ लोग कुपोषण के शिकार हैं। अभी तक इस लड़ाई में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2900 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed