फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar accident of car and bus in Kayin

म्यांमार: ब्रेक फेल होने से कार से टकराई यात्री बस, 22 लोगों की मौत, 10 घायल

Sat, 04 Jan 2020 10:33 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 04 Jan 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Myanmar accident of car and bus in Kayin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

म्यांमार के केरान राज्य में शुक्रवार सुबह एक यात्री बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 लोग मारे गए, जबकि 10 लोग घायल हो गए। फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार दुर्घटना सुबह 11 बजे म्यावाडी टाउनशिप में म्यांमार-थाई बॉर्डर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि बस का ब्रेक फेल हो गया, जिस कारण यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यात्री बस में सवार 15 लोग मारे गए। टक्कर के बाद बस खाई में गिर गई। 
विज्ञापन


म्यांमार सोशल रेस्क्यू ग्रुप के वाइस चेयरमैन आंग म्यिंट ने न्यूज एजेंसी को बताया कि बस यंगुन से थाईलैंड जा रही थी। इसी दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया जिसके चलते सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सभी यात्री नौकरी की तलाश में थाईलैंड जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यावाडी शहर के म्यावाडी-कावकारिक एशिया रोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। म्यांमार सड़क सुरक्षा मानक में बाकी पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी पीछे हैं। यहां सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। पड़ोसी राज्य मोन में पिछले सप्ताह ही एक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अक्तूबर में बोद्धों के त्योहार से लौट रहे 15 तीर्थायात्रियों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed