फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Muslim welcomes Narendra modi warmly in France, Pakistan minister showed his fidget on social media

फ्रांस में मुस्लिमों ने प्रधानमंत्री मोदी का किया स्वागत तो चिढ़ा पाकिस्तान

Fri, 23 Aug 2019 10:17 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 23 Aug 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Muslim welcomes Narendra modi warmly in France, Pakistan minister showed his fidget on social media
फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते मुस्लिम - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को फ्रांस पहुंचे। यहां उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। हवाई अड्डे पर गुजरात के वोहरा मुसलमानों ने तिरंगे के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। इस वीडियो को प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के खिलाफ मुस्लिम विरोधी छवि बनाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान से यह बिलकुल बर्दाश्त नहीं हुआ। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसी कारण पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी हुसैन ने अपनी बौखलाहट और हताशा को ट्विटर के जरिए पेश कर दिया। पीएमओ ने वीडियो ट्विट करते हुए लिखा, 'गर्मजोशी के साथ स्वागत और गर्मजोशी से भरी बातचीत। फ्रांस में बसे भारतीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कैसे किया उसकी एक झलक।' इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए फवाद चौधरी ने लिखा, 'कितने पैसे लग गए इस ड्रामे पर?' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इसके बाद सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों ने पाकिस्तानी मंत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रकाश तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, 'फवाद चौधरी हरकतें भी नाम जैसी ही हैं। टमाटर और रोटी में बिकने वाले पैसे पूछ रहे हैं।' प्रणव महाजन ने लिखा, 'एक व्यक्ति पूरी दुनिया को उसी दृष्टि और चरित्र के जरिए देखता है जो उसके पास है। आप हर जगह वही ढूंढने की कोशिश करते हैं जैसा कि आप खुद करते हैं।'

शुभम डोगरा ने लिखा, 'इनके लिए एक और चीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 अगस्त को यूएई जाएंगे। जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायेद से सम्मानित किया जाएगा।' जिसका जवाब देते हुए प्रणव महाजन ने लिखा, 'अब ये उसकी भी कीमत पूछेगा। औकात 100 रुपये की शील्ड लेने की भी नहीं है।' समीर नाम के यूजर ने लिखा, 'क्या आप यह कहना चाहते हैं कि मुश्किल चंद रुपयों के लिए अपनी आत्मा बेच देते हैं?'

ललिया ने लिखा, तेरी बेईज्जती तो पाकिस्तानी लोग फ्री में ही कर रहे थे। मोहम्मद साजिद डार ने लिखा, 'पैसों की बात मत करो साहब। जो चीज आपके पास नहीं है उसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।' आदित्य राज कौल ने लिखा, 'फवाद तुम प्यार और इज्जत ठीक उसी तरह नहीं खरीद सकते जैसे तुम कश्मीर नहीं ले सकते जो भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा।' मनीष जोशी ने लिखा, 'आपको हर मुसलमान बिकाऊ क्यों लगता है? भाई आपके देश के मुसलमान बिकते होंगे 2- 2 रुपये में। मेरे देश के नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed