फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Musk vs Australian PM Albanese clash over violent video

Musk vs Albanese: हिंसक वीडियो पर मस्क और ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज भिड़े, कहा- अहंकारी हैं अरबपति

Wed, 24 Apr 2024 05:50 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 24 Apr 2024 05:50 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने एक्स के मालिक एलन मस्क पर वीडियो न हटाने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया कंपनियों को जिम्मेदार होना चाहिए, लेकिन मस्क इस हिंसा से भरी सामग्री को एक्स पर रखने के लिए लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Musk vs  Australian PM Albanese clash over violent video
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज और एक्स के मालिक एलन मस्क। - फोटो : PTI/X

विस्तार

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ऑस्ट्रेलियाई जज जेफ्री केनेट के एक फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया पर सेंसरशिप का आरोप लगाया। केनेट ने कहा, एक्स  को दुनियाभर में यूजरों को सिडनी चर्च में एक बिशप को चाकू मारे जाने के वीडियो तक पहुंच नहीं बनाना था। पीएम एंथनी अल्बनीज ने भी मस्क को एक अहंकारी अरबपति बताते हुए उन्हें खुद को कानून से ऊपर मानने वाला बताया।

विज्ञापन

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बिशप पर हुए हमले का वीडियो वायरल होने के बाद देश में सामुदायिक तनाव बढ़ गया था। ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने इस हमले पर टिप्पणी करने वाले कुछ पोस्ट को हाइड करने का आदेश दिया, जिस पर मस्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कोर्ट फैसले के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर सेंसरशिप का आरोप लगाते हुए कहा, मैं जनता को यह बताने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि यह मंच एकमात्र सच्चा मंच है। न्यायमूर्ति जेफ्री केनेट ने सभी एक्स यूजरों के फुटेज को बुधवार तक के लिए रोक दिया। इसी दिन स्थायी प्रतिबंध के लिए एक आवेदन पर सुनवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

अरबपति कारोबारी को खरी-खरी
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने एक्स के मालिक एलन मस्क पर वीडियो न हटाने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया कंपनियों को जिम्मेदार होना चाहिए, लेकिन मस्क इस हिंसा से भरी सामग्री को एक्स पर रखने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, हम इस घमंडी अरबपतिसे निपटने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क का कार्टून
मस्क ने एक्स खाते पर कार्टून पोस्ट किया। इसमें सड़क में एक कांटा दिखाया है, जिसमें एक रास्ता फ्री स्पीच, सच्चाई की ओर जाता है और दूसरा सेंसरशिप की ओर। मस्क ने पोस्ट किया, मैं जनता को यह बताने के लिए पीएम को धन्यवाद देना चाहता हूं कि यह एक सच्चा मंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed