Elon Musk: टेस्ला के खिलाफ हमलों पर मस्क का आरोप; एक्टब्लू, जॉर्ज सोरोस समेत कई हस्तियों को ठहराया जिम्मेदार
टेस्ला के खिलाफ लगातार हो रहे हमलों को लेकर एलन मस्क ने जॉर्ज सोरोस समेत कई बड़ी हस्तियों पर आरोप लगाए हैं। टेस्ला सीईओ ने दावा किया है कि हमले एक्ट ब्लू द्वारा वित्तपोषित पांच समूहों द्वारा किए जा रहे हैं। जबकि एक्टब्लू को फंडिंग करने वालों में जॉर्ज सोरोस और लिंक्डइन चीफ रीड हॉफमैन समेत अन्य लोग शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला के खिलाफ लगातार हो रहे हमलों को लेकर एलन मस्क ने जॉर्ज सोरोस समेत कई बड़ी हस्तियों पर आरोप लगाए हैं। टेस्ला सीईओ ने दावा किया है कि हमले एक्ट ब्लू द्वारा वित्तपोषित पांच समूहों द्वारा किए जा रहे हैं। जबकि एक्टब्लू को फंडिंग करने वालों में जॉर्ज सोरोस और लिंक्डइन चीफ रीड हॉफमैन समेत अन्य लोग शामिल हैं।
An investigation has found 5 ActBlue-funded groups responsible for Tesla “protests”: Troublemakers, Disruption Project, Rise & Resist, Indivisible Project and Democratic Socialists of America.
विज्ञापन
ActBlue funders include George Soros, Reid Hoffman, Herbert Sandler, Patricia Bauman,…— Elon Musk (@elonmusk) March 8, 2025
हाल के दिनों में अमेरिका और यूरोप में टेस्ला शोरूम में तोड़फोड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनकी वजह एलन मस्क की राजनीतिक विचारधारा से असहमति भी मानी जा रही है। पिछले दिनों अमेरिका के मैसाचुसेट्स में सात टेस्ला चार्जिंग स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया। जबकि फ्रांस के टूलूज में एक डीलरशिप पर 12 टेस्ला गाड़ियों में आग लगा दी गई।
इसे लेकर टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने बड़ा दावा किया है। मस्क ने एक्स पर लिखा कि जांच में पाया गया है कि एक्टब्लू द्वारा वित्तपोषित पांच समूह टेस्ला के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के लिए जिम्मेदार हैं। इसमें ट्रबलमेकर्स, डिसरप्शन प्रोजेक्ट, राइज एंड रेसिस्ट, इंडिविजिबल प्रोजेक्ट और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ऑफ अमेरिका शामिल हैं। जबकि एक्टब्लू के वित्तपोषकों में जॉर्ज सोरोस, रीड हॉफमैन, हर्बर्ट सैंडलर, पेट्रीसिया बाउमन और लीह हंट-हेंड्रिक्स शामिल हैं। एक्टब्लू वर्तमान में अभियान वित्त विनियमों के आपराधिक उल्लंघन में विदेशी और अवैध दान की अनुमति देने के लिए जांच के दायरे में है। इस सप्ताह एसोसिएट जनरल काउंसल सहित एक्टब्लू के सात वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। यदि आप इसके बारे में कुछ जानते हैं, तो कृपया उत्तर में पोस्ट करें। धन्यवाद, एलन।
मस्क के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का जिम्मा सौंपा है। यह विभाग सरकारी खर्च में कटौती पर काम कर रहा है। इसके चलते अब तक हजारों सरकारी कर्मचारी अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारों कर्मचारी या तो बर्खास्त हो चुके हैं या उन्हें खुद से इस्तीफा देने का विकल्प दिया गया है। आने वाले हफ्ते में और छंटनी की आशंका है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.