{"_id":"5eed8f6bb47a662f172a5b32","slug":"mumbai-terror-attacks-plotter-tahawwur-rana-arrested-in-los-angeles-to-face-murder-charges-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई हमले से जुड़ा पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा अमेरिका में गिरफ्तार, जल्द होगा भारत प्रत्यर्पित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुंबई हमले से जुड़ा पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा अमेरिका में गिरफ्तार, जल्द होगा भारत प्रत्यर्पित
Sat, 20 Jun 2020 09:54 AM IST
अनवर अंसारी
एएनआई, लॉस एंजिल्स
एएनआई, लॉस एंजिल्स
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
26/11 mumbai attack
- फोटो : PTI
मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले से जुडे़ पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में गिरफ्तार किया गया है। भारत सरकार ने अमेरिका से राणा की गिरफ्तारी को लेकर अनुरोध किया था। इसके बाद उसे अमेरिकी प्राधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिकी अभियोजकों ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान में जन्मे कनाडाई नागिरक तहव्वुर हुसैन राणा को लॉस एंजिल्स में गिरफ्तार किया गया है। राणा 2008 के मुंबई हमलों में शामिल होने को लेकर हत्या के आरोपों का सामना कर रहा है। बता दें कि, मुंबई हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 26/11 का वो काला दिन जब आतंकी हमले से दहल गई मुंबई, तीन दिन चला ऑपरेशन
विज्ञापन
वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, शिकागो के व्यवसायी तहव्वुर राणा को 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों से संबंधित अपराध का दोषी ठहराया गया है। हालांकि, अमेरिकी अभियोजक 2011 में उस पर आतंकवाद के आरोप को साबित करने में विफल रहे थे। जिससे की उसे मुंबई हमलों से जोड़ा जा सके।
पाकिस्तान मूल का राणा लॉस एंजिल्स की संघीय जेल में 14 साल की सजा काट रहा था। हालांकि, उसे पिछले सप्ताह खराब स्वास्थ्य और कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए रिहा कर दिया गया था। अभियोजकों के हवाले से कहा गया कि भारत में प्रत्यर्पण का सामना करने के लिए गिरफ्तार होने से पहले वह जेल से बाहर नहीं निकल पाया था।
राणा को 2011 में शिकागो में पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा को हमले के लिए सहायता प्रदान करने का दोषी ठहराया गया था। बता दें कि, इसी आतंकी संगठन ने मुंबई आतंकी हमले की योजना बनाई थी। इसके अलावा राणा पर साल 2005 में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापने वाले डेनिश अखबार पर हमला करने के लिए योजना बनाने का आरोप था। हालांकि, उसे इसमें कामयाबी हासिल नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: विश्व के पांच बड़े आतंकी हमले, जिन्होंने दहला दी दुनिया
उस पर डेविड कोलमैन हेडली को अपने शिकागो स्थित आव्रजन कानून के कारोबार की एक शाखा को मुंबई में खोलने और डेनमार्क में कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में यात्रा करने की अनुमति देने का आरोप था। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, राणा पर भारत में हत्या और हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि तहव्वुर राणा को भारत भेजा जा सकता है, क्योंकि यहां मुंबई आतंकी हमले में तहव्वुर राणा के खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला लंबित है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले ही तहव्वुर राणा को जेल से रिहा किया गया था, लेकिन अमेरिकी प्रशासन ने उसे दोबारा गिरफ्त में ले लिया है।