{"_id":"5d8447988ebc3e0149509595","slug":"multiple-people-shot-on-streets-of-washington-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल
Fri, 20 Sep 2019 09:32 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 20 Sep 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका के वाशिंगटन की सड़कों पर गोलीबारी हुई। स्थानीय मीडिया के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। इस स्थान की व्हाइट हाउस से दूरी केवल तीन किलोमीटर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार वाशिंगटन की गलियों में गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना में छह लोगों को गोली लगी है। घटना गुरुवार रात को 10 बजे घटित हुई। पीड़ितों की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। घायलों को घटनास्थल से एंबुलेंस में ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में एक की मौत हो गई है वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
एनबीसी वॉशिंगटन ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस से करीब तीन किमी दूर स्थित कोलंबिया हाइट्स में हुई। घटना गुरुवार की रात दस बजकर छह मिनट पर हुई। यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम वॉशिंगटन में है। इस खबर में बताया गया कि पुलिस को गोली चलाने की घटना की जानकारी मिली और इसमें घायल छह लोगों का भी पता चला।
पुलिस ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर है। रिपोर्ट में कहा गया कि आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है, सर्विलांस वीडियो भी तलाशा जा रहा है।