फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Multiple people on private plane that crashed into San Diego neighborhood are dead

San Diego Plane Crash: अमेरिका में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; घरों और वाहनों में लगी आग

Thu, 22 May 2025 08:52 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,सैन डिएगो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,सैन डिएगो Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 22 May 2025 08:52 PM IST
सार

सैन डिएगो में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई घरों में आग लग गई। दुर्घटनाग्रस्त विमान में संगीत प्रतिभा एजेंसी के सह-संस्थापक सहित तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Multiple people on private plane that crashed into San Diego neighborhood are dead
सैन डिएगो में विमान हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी

विस्तार

अमेरिका के सैन डिएगो में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान गिरने के बाद घटनास्थल पर करीब 15 घरों और कई वाहनों में आग लग गई। एपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन(एफएए) ने बताया कि 'सेसना 550 प्लेन' मॉन्टगोमरी-गिब्स एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त  हुआ।

विज्ञापन

एफएए ने बताया कि सेसना 550 में छह से आठ लोग सवार हो सकते हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय विमान में कितने लोग सवार थे। एफएए ने कहा कि इस दुर्घटना की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड  द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

असिस्टेंट फायर डिपार्टमेंट चीफ डैन एडी ने बताया कि हादासे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मर्फी कैन्यन सैन डिएगो के पड़ोस में है जहां हादासा हुआ। घनी आबादी होने के कारण कई लोगों को घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा, राहत व बचाव का कार्य जारी है। यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:47 बजे टिएरासांता के पास हुआ, जो एक सैन्य आवासीय क्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Multiple people on private plane that crashed into San Diego neighborhood are dead
सैन डिएगो में विमान हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी

दुर्घटना स्थल के पास रहने वाले एक निवासी क्रिस्टोफर मूर ने मीडिया को बताया कि एक जोरदार धमाके और खिड़की से धुआं देखकर उनकी नींद टूटी। वे अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को लेकर घर से भागकर बाहर पहुंचे। उन्होंने एक गाड़ी को आग में जलते देखा। यहां रहने वाले कई परिवार पास की ही एक पार्किंग में शरण लिए हुए हैं और घर लौटने का इंतजार कर रहे थे।

इस इलाके में कई सैन्यकर्मी रहते हैं और यहां एकल परिवारों के घरों के साथ-साथ टाउनहाउस भी हैं। यह क्षेत्र छोटे नागरिक और सैन्य विमानों की आवाजाही से भी प्रभावित है। मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार, मोंटगोमेरी-गिब्स एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट और गिलेस्पी फील्ड इसी क्षेत्र में स्थित हैं।

इससे पहले अक्टूबर 2021 में एक विमान सैन डिएगो के उपनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट और एक यूपीएस डिलीवरी ड्राइवर की मौत हो गई थी और कई घर जल गए थे। वह विमान भी लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। दिसंबर 2008 में मरीन कॉर्प्स का एक फाइटर जेट सैन डिएगो के यूनिवर्सिटी सिटी इलाके में एक घर से टकरा गया था, जिससे हुए धमाके में घर के अंदर चार लोगों की मौत हो गई थी। मरीन कॉर्प्स ने उस दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी और मानवीय त्रुटि बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed