{"_id":"60dae48f2ffa4a2316068070","slug":"multiple-cylinder-blasts-at-the-barkat-market-in-lahore-multiple-shops-damaged-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: लाहौर के बरकत बाजार में ब्लास्ट, कई सारे सिलेंडर एक साथ फटे, दुकानें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: लाहौर के बरकत बाजार में ब्लास्ट, कई सारे सिलेंडर एक साथ फटे, दुकानें क्षतिग्रस्त
Tue, 29 Jun 2021 02:44 PM IST
Tanuja Yadav
एएनआई, लाहौर
एएनआई, लाहौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:44 PM IST
सार
पाकिस्तान के लाहौर में एक साथ कई सारे सिलेंडर फट गए, जिससे वहां तेज ब्लास्ट हो गया। यही नहीं लाहौर के बाजार में सिलेंडर फटने से कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट (सांकेतिक)
- फोटो : SELF
विस्तार
पाकिस्तान के लाहौर में कई सारे सिलेंडर के फटने से तेज ब्लास्ट होने की खबर है। लाहौर के बरकत बाजार में कई सारे सिलेंडर फटने की खबर है। इतना ही नहीं बाजार में कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, लाहौर के बरकत मार्केट में मंगलवार को कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई तस्वीरों को देखकर लगता है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में यह धमाका हुआ है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, राहत टीम मौके पर पहुंची है। इस धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
हालांकि पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज ने राहत एजेंसी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि करीब 10 सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। इसमें कम से कम एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। करीब 12 गाड़ियां और कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
Multiple cylinder blasts at the Barkat Market in Lahore, multiple shops damaged, details awaited: Pakistan media
— ANI (@ANI) June 29, 2021
इलाके की घेराबंदी कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बरकत मार्केट में एक-एक कर सिलेंडर में धमाके होने लगे। इसकी वजह से राहत टीम को नजदीक जाने में काफी मुश्किलें हुईं।
बता दें कि इससे पहले 23 जून को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के घर के बाहर बड़ा धमका हुआ था। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 के करीब लोग घायल हुए थे। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए थे।