{"_id":"684a8e8c0f2cdcd1080a14a6","slug":"muhammad-yunus-in-london-says-bangladesh-wanted-good-relations-with-india-but-something-always-went-wrong-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh Ties: 'भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता था बांग्लादेश, लेकिन हमेशा...', लंदन में बोले यूनुस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Bangladesh Ties: 'भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता था बांग्लादेश, लेकिन हमेशा...', लंदन में बोले यूनुस
Thu, 12 Jun 2025 01:53 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:53 PM IST
सार
लंदन में बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि उनकी अंतरिम सरकार भारत के साथ अच्छे संबंध चाहती थी, लेकिन 'हमेशा कुछ गलत हो जाता था'। उन्होंने चैथम हाउस थिंक टैंक के निदेशक ब्रोन मैडॉक्स के साथ बातचीत के दौरान भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और देश के लिए लोकतांत्रिक रोडमैप सहित कई मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन
मोहम्मद यूनुस
- फोटो : X @ChiefAdviserGoB
विस्तार
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बुधवार को लंदन में चैथम हाउस थिंक टैंक के निदेशक ब्रोन मैडॉक्स के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी अंतरिम सरकार भारत के साथ अच्छे संबंध चाहती थी, लेकिन 'हमेशा कुछ गलत हो जाता था'।
विज्ञापन
यूनुस ने मैडॉक्स के साथ भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और देश के लिए लोकतांत्रिक रोडमैप सहित कई मुद्दों पर बात की, जिसकी शुरुआत अगले महीने 'जुलाई चार्टर' से होगी। इस दौरान मैडोक्स ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए भारत को जारी किए गए एक अनौपचारिक राजनयिक नोट का हवाला दिया और मामले पर अपडेट मांगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Afganistan: पाकिस्तान ने अफगानों को अचानक देश छोड़ने का आदेश दिया, 45 मिनट में समेटना पड़ा सामान
विज्ञापन
हम चाहते हैं सबकुछ कानूनी और ठीक तरीके से हो
इस पर यूनुस ने जवाब दिया कि यह प्रक्रिया जारी रहेगी। हम चाहते हैं कि सब कुछ कानूनी और ठीक तरीके से हो। हम भारत के साथ सबसे अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं, क्योंकि भारत हमारा पड़ोसी है। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि उनके साथ किसी भी तरह की बुनियादी समस्या हो। उन्होंने कहा, 'भारतीय मीडिया से आने वाली सभी फर्जी खबरों के कारण हर बार चीजें गलत हो जाती हैं। और कई लोग कहते हैं कि इसका संबंध शीर्ष पर बैठे नीति निर्माताओं से है।'
फर्जी खबरों की वजह से बांग्लादेश में नाराजगी और बेचैनी
मोहम्मद यूनुस ने आगे कहा कि फर्जी खबरों की वजह से बांग्लादेश में नाराजगी और बेचैनी रहती है। हम कोशिश करते हैं कि गुस्से को काबू में रखें, लेकिन साइबरस्पेस में कई बातें होती रहती हैं, जिससे लोग फिर से गुस्सा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना कि हम एक शांतिपूर्ण जीवन जी सकें, यह बड़ा काम है।
हसीना पर पूछे गए सवाल पर बोले यूनुस
अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना पर भारत की अस्पष्ट भूमिका के बारे में दर्शकों के सवाल पर यूनुस ने जवाब दिया कि हसीना के खिलाफ सारा गुस्सा अब भारत में चला गया है, क्योंकि वह वहां गई हैं। यूनुस ने कहा कि जब उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का मौका मिला, तो उन्होंने कहा, 'अगर आप हसीना को अपने देश में रख रहे हैं, तो मैं आपको रोक नहीं सकता। लेकिन कृपया इतना जरूर करें कि वह बांग्लादेश के लोगों से सोशल मीडिया पर गलत तरीके से बात न करें।'
ये भी पढ़ें: Middle East: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, अमेरिका ने अपने अतिरिक्त सैनिकों और उनके परिवारों को वापस बुलाया
यूनुस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा कि हसीना की सोशल मीडिया गतिविधियों को नियंत्रित नहीं किया जा सकता। यूनुस ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। आप यह कहकर नहीं बच सकते कि यह सोशल मीडिया की वजह से है।
ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन के साथ स्वागत
यूनुस मंगलवार को ब्रिटेन की चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे, जहां उनका ब्रिटेन में हसीना की अवामी लीग पार्टी के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन के साथ स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान उनके किंग चार्ल्स तृतीय और ब्रिटिश सरकार के वरिष्ठ सदस्यों से मिलने की उम्मीद है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन