फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mucosa immunity is also possible to protect against coronavirus virus

म्यूकोसा की इम्युनिटी से भी कोविड वायरस से बचाव संभव

Tue, 01 Dec 2020 07:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 01 Dec 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
Mucosa immunity is also possible to protect against coronavirus virus
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

कोरोना के खिलाफ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता लड़ती है। अब वैज्ञानिकों का कहना है कि  मुंह और नाक की म्यूकस मेंबरेन भी इसमें पीछे नहीं है। हालांकि तमाम वैज्ञानिक अध्य्यनों में इसे नजरअंदाज किया गया है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ बफैलो के वैज्ञानिकों ने फ्रंटियर्स इन इम्युनोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में म्यूकन मेंब्रेन की कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी को लेकर अध्ययन की मांग की है।
विज्ञापन



वैज्ञानिकों का कहना है कि म्यूकोसा का इम्यून सिस्टम काफी बेहतर होता है जो शरीर को कई तकलीफों से बचाने में मदद करता है। कोरोना के मामले में इसको लेकर कोई अध्ययन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रोबायोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी विभाग के प्रो. माइकल डब्ल्यू रसेल का कहना है कि मुंह नाक से संक्रमण का खतरा ज्यादा लेकिन उसकी इम्युनिटी को लेकर कोई अध्ययन नहीं हुआ है यह बड़ी चूक है।


मुंह नाक की म्यूकोसा की इम्युनिटी ज्यादा बेहतर
रसेल बताते हैं कि श्वास नलिका के निचले हिस्से खासतौर पर फेफड़ों में संक्रमण के मामले अधिक दिख रहे हैं। इस कारण सूजन की भी तकलीफ सामने आ रही है, लेकिन नाक, टॉनसिल और एडीनॉयड्स संक्रमण के शुरूआती हिस्से हैं लेकिन इन्हें कोई नुकसान नहीं हो रहा है इससे ये कयास लगाया जा सकता है कि नाक और मुंह की म्यूकोसा की इम्युनिटी ज्यादा बेहतर है जिस कारण वायरस हावी नहीं पो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed