फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   MP Mike claims China is killing 70 thousand Americans every year read big news

Big News: सांसद का दावा- हर साल 70 हजार अमेरिकियों को मार रहा चीन, आतंकियों ने 35 ईसाइयों की हत्या की

Sun, 12 Mar 2023 07:04 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 07:04 AM IST
सार

तिब्बती समुदाय के लोगों से बात करते हुए गालाग्हेर ने कहा, तिब्बती लोग चीन के क्रूर सांस्कृतिक नरसंहार से पीड़ित हैं, लेकिन उनका आजादी के लिए लड़ने का साहस अनुकरणीय है।

विज्ञापन
MP Mike claims China is killing 70 thousand Americans every year read big news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी सांसद माइक गालाग्हेर ने दावा किया कि चीन हर साल 70,000 अमेरिकी नागरिकों को मार रहा है। तिब्बत पर चीन के आक्रमण के खिलाफ चीनी दूतावास के बाहर वाशिंगटन में हुए प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे गालाग्हेर ने कहा, चीन आज भी निर्दोषों के खून का प्यासा और विस्तारवादी है। तिब्बती समुदाय के लोगों से बात करते हुए गालाग्हेर ने कहा, तिब्बती लोग चीन के क्रूर सांस्कृतिक नरसंहार से पीड़ित हैं, लेकिन उनका आजादी के लिए लड़ने का साहस अनुकरणीय है। चीन कभी जासूसी गुब्बारे तो कभी एप के जरिये अमेरिकी संप्रभुता पर भी हमला कर रहा है। 

विज्ञापन


अब सब समझ चुके चीन के साथ अमेरिका के आर्थिक संबंध विफल
सांसद माइक ने कहा, अमेरिका में कोई नहीं चाहता कि ताइवान या किसी भी दूसरे मुद्दे को लेकर चीन के साथ युद्ध लड़ा जाए, लेकिन यह बात सब समझ चुके हैं कि चीन के साथ अमेरिका के आर्थिक संबंध विफल रहे हैं। इस मुद्दे पर पिछले वर्ष अमेरिकी संसद में दोनों पार्टियों के सांसदों ने मिलकर एंड फेंटेनायल कानून भी पारित किया था। इसके तहत अमेरिका की सीमा व सीमा शुल्क संरक्षण (यूएससीबीपी) ने सीमाओं पर कड़ी चौकसी और देश में ड्रग्स की तस्करी को रोकने के उपाय शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


बिल गेट्स के साथ ठगी करने वाला प्रत्यर्पण का केस हारा
बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन सहित कई संस्थानों व लोगों के साथ ठगी करने वाले पाकिस्तानी कारोबारी आरिफ नकवी ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का केस हार गया है। पाकिस्तान में निजी इक्विटी कंपनी अबराज ग्रुप चलाने वाले नकवी ने पाकिस्तान के ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के साथ भी ठगी की थी। उसे ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था। लंदन हाईकोर्ट में नकवी ने अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के आदेश के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर की थी। हालांकि, अदालत ने नकवी के खिलाफ फैसला देते हुए प्रत्यर्पण की इजाजत दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉंगो में आईएस आतंकियों ने 35 ईसाइयों की हत्या की
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि पूर्वी कॉंगो में उसने 35 ईसाइयों की हत्या की है। शुक्रवार को अपने दुष्प्रचार पत्र अमाक में आईएस ने लिखा कि कॉंगो के उत्तरी कीवू में मुकोंडी गांव में चाकुओं और बंदूकों से 35 ईसाइयों को मौत के घाट उतारा गया। इसके साथ जले हुए घरों की तस्वीरें भी प्रकाशित की गई। वहीं, स्थानीय प्राधिकरण और आतंकियों से लड़ने वाली अलायड डेमोक्रेटिक फोर्स ने बताया कि बीते एक सप्ताह में 45 से ज्यादा हत्याएं हुईं हैं। बता दें, पूर्वी कॉंगो में दशकों से हिंसा जारी है। यहां 120 से ज्यादा सशस्त्र गिरोह आपस में लड़ रहे हैं। 

अब बांग्लादेश में संकट के संकेत मूडीज ने रेटिंग नकारात्मक की
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज के रेटिंग घटाने के फैसले से बांग्लादेश का बैंकिंग सेक्टर हिल गया है। मूडीज ने बांग्लादेश के बैंकिंग सेक्टर की रेटिंग स्थिर से घटा कर नकारात्मक कर दी है। अर्थशास्त्रियों और वित्तीय विश्लेषकों ने मूडीज के इस फैसले को न सिर्फ बैंकिंग सेक्टर, बल्कि पहले से संकटग्रस्त बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक झटका माना है। बांग्लादेश मुद्रा की कीमत घटना, महंगाई दर और विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की समस्याओं का सामना कर रहा है। 

अफगानिस्तान में धमाका, एक की मौत, आठ लोग घायल
अफगानिस्तान के बाख प्रांत में मजार-ए-शरीफ में शनिवार को धमाके में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जबकि पत्रकार सहित आठ लोग घायल  हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ने बताया, घटना मजार-ए-शरीफ में तबयान की है। घायलों में तीन बच्चे भी हैं। घायल पत्रकार सज्जाद मोसावी ने बताया, पत्रकारों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान धमाका हुआ। एजेंसी


1300 प्रवासी समुद्र में फंसे  इटली ने शुरू किया ऑपरेशन
यूरोप पहुंचने के लिए रिफ्यूजी लगातार अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। पिछले महीने हुए हादसे के बाद एक बार फिर से इटली के कैलेब्रिया रीजन में 1300 रिफ्यूजी फंसे हुए हैं। इन्हें बचाने के लिए इटली के कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च किया है। ये रिफ्यूजी अलग-अलग जगहों से यूरोप आने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये किन देशों के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed