फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mossad accused of leaking video that rattled Austrian politics

रूसी लड़की के साथ वीडियो पर गिर गई ऑस्ट्रियाई सरकार

Tue, 28 May 2019 05:21 PM IST
बीबीसी Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 28 May 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Mossad accused of leaking video that rattled Austrian politics
ऑस्ट्रिया का यह वीडियो लीक हुआ है - फोटो : Video Grab

रूसी लड़की के साथ ऑस्ट्रियाई फ्रीडम पार्टी के नेता के लीक हुए वीडियो के बाद शुरू हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस स्कैंडल की वजह से ऑस्ट्रिया की मौजूदा सरकार गिर गई है। ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज की विदाई हो गई है। संसद के विशेष सत्र में बुलाए गए अविश्वास प्रस्ताव में कुर्ज समर्थन हासिल नहीं कर पाए।

विज्ञापन


उनके पूर्व सहयोगी फ्रीडम पार्टी और विपक्षी दल सोशल डेमोक्रेट्स ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया था। ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वेन डेर बेलन ने मौजूदा वाइस चांसलर हर्टविग लॉगर को अंतरिम नेता नियुक्त किया है।

विज्ञापन

वीडियो से शुरू हुआ विवाद

दरअसल ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब जर्मन मीडिया में एक वीडियो पब्लिश हुआ था। यह वीडियो गुपचुप तरीके से 2017 में स्पेन के द्वीप इबिसा में रिकॉर्ड किया गया था। यह 2017 में देश के अंदर हुए चुनाव से पहले का वीडियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मन मीडिया में प्रसारित इस वीडियो के फुटेज में यह नजर आ रहा है कि फ्रीडम पार्टी के नेता और जर्मनी के मौजूदा सरकार में वाइस चांसलर रहे हेनिज क्रिश्चियन स्टार्के अपनी ही पार्टी के अहम नेता जोहान्ना गुडेनस के साथ बात कर हैं।

इस वीडियो में दोनों नेता एक रूसी महिला के साथ बैठे और ड्रिंक्स लेते भी देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये महिला किसी रूसी बिजनेसमैन की भतीजी है। इस वीडियो में स्टार्के उस महिला से ऑस्ट्रियाई समाचार पत्र कोरेनेन जिटुंग में बड़ी हिस्सेदारी खरीदकर फ्रीडम पार्टी की मदद करने की अपील कर रहे हैं और इसके बदले में मदद देने की बात कर रहे हैं।

इस वीडियो को किसने शूट किया है, इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन इसके सामने आने के कुछ ही घंटों के बाद कुर्ज ने स्टार्के को हटाने का फैसला लिया। स्टार्के को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद फ्रीडम पार्टी के दूसरे मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया और इसके बाद से बाद सरकार अल्पमत में आ गई।

क्या हुआ संसद में

ऑस्ट्रियाई पीपल्स पार्टी के प्रमुख सेबेस्टियन कुर्ज, आस्ट्रिया के ऐसे पहले चांसलर बन गए हैं जिनकी सरकार अविश्वापस प्रस्ताव में गिर गई है। 2017 में वे महज 31 साल की उम्र में ऑस्ट्रिया के चासंलर बने।



संसद के अंदर विपक्षी दलों ने दो अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था- एक तो कुर्ज के खिलाफ था और दूसरा सरकार के खिलाफ और ये दोनों अविश्वास प्रस्ताव पास हो गए। हालांकि यूरोपीय संघ के रविवार को हुए चुनाव में कुर्ज को करीब 35 प्रतिशत मत मिले थे लेकिन यह समर्थन सरकार बचाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed