फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moscow posts record high daily coronavirus death toll since start of pandemic

चिंता: रूस में फिर कोरोना वायरस का कहर, महज सात दिन में बढ़ गए 50 फीसदी नए मामले

Sun, 27 Jun 2021 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 03:12 PM IST
सार

पिछले साल से दुनिया भर में जारी कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस में तो कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। मॉस्को में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकार फिर से प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Moscow posts record high daily coronavirus death toll since start of pandemic
कोविड 19 के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी - फोटो : PTI

विस्तार

यूरोप में कोरोना ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। यूरोप के कई देशों में कोराना वायरस के केस बढ़ रहे हैं। रूस, ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देशों में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। रूस में तो कोरोना के रिकॉर्ड केस दर्ज हुए हैं। रोजना 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही हैं। रूस के एक सरकारी संगठन ने बताया कि देश में बीते एक सप्ताह के दौरान संक्रमण के मामलों में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि मॉस्को में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


रूस में जून के पहले सप्ताह में संक्रमण के 13,510 मामले सामने आए थे। धीरे-धीरे कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। 20 जून को 17 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। वहीं मॉस्को में एक सप्ताह पहले संक्रमण के मामलों की संख्या 4,000 हजार थी, जो दोगुनी रफ्तार से बढ़कर 8500 हो गई। प्रशासन ने दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आने जाने वाले लोगों के लिए मास्क और गल्बस पहनना अनिवार्य कर दिया है। नियमों की अनदेखी करने पर 70 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में महामारी फैलने के बाद से अब तक लगभग 52 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और 126,000 की मौत हो गई। 
विज्ञापन



रूस में कोरना के बढ़े मामलों पर राष्ट्रपति चिंतित
बढ़ते मामलों पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि देश के कई इलाकों में संक्रमण की स्थिति गंभीर है। राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले दिनों निचले सदन में कहा,‘दुर्भाग्य से कोरोना महामारी फिर से बढ़ने लगी है। कई क्षेत्रों में स्थिति पहले से ज्यादा खराब है। इसलिए इन इलाकों में फिर से लोगों के टीकाकरण की योजना बनाई जा रही है। रूस में अब तक 3 करोड़ लोगों को टीके लगे हैं। जोकि कुल आबादी का 11.2% ही है। इसमें भी 12.3% लोगों को पहली डोज और 10.2% लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed