फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moscow mayor says Drone attack on Russian capital; several buildings hit,

Russia: ड्रोन हमले से फिर टूटी मॉस्को की नींद, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान, मेयर ने कही ये बात

Tue, 30 May 2023 11:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 30 May 2023 11:55 AM IST
सार

हमले को लेकर मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि मॉस्को में कई ड्रोन से हमला किया गया, जिन्हें मार गिराया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार, मॉस्को के बाहरी इलाके में चार से 10 ड्रोन को मार गिराया है।

विज्ञापन
Moscow mayor says Drone attack on Russian capital; several buildings hit,
मॉस्को में ड्रोन से हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध करीब एक साल से अधिक समय से चल रहा है। ये दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। इस बीच, अब रूस की राजधानी मॉस्को में एक ड्रोन हमला हुआ है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये हमला किसने कराया है। 

विज्ञापन

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि मंगलवार सुबह मॉस्को में ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले से कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राहत वाली बात ये रही कि इस हमले में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। 

विज्ञापन

मेयर ने बताया कि हमले में क्षतिग्रस्त हुईं दो इमारतों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है और शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं। वहीं, रूस की एक समाचार एजेंसी ने बताया कि शहर के दक्षिण में मॉस्को की एक इमारत में मौजूद कुछ लोगों को निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले को लेकर मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉस्को पर कई ड्रोन से हमला किया गया था, जिन्हें मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन से किसने हमला किया था। वहीं, रूस के कई चैनलों की माने तो मॉस्को के बाहरी इलाके में चार से 10 ड्रोन को मार गिराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed