फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Moscow Attack: US Warned Russia About IS Planned Terrorist Strike in Moscow Concert

Moscow concert attack: 'हमने पहले ही रूस को दिया था IS का हमला होने से जुड़ा अलर्ट', अमेरिका का दावा

Sat, 23 Mar 2024 08:22 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2024 08:22 AM IST
सार

Attack in Moscow Russia: व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने कहा कि अमेरिका ने रूस को मॉस्को में हमले की संभावना के बारे में चेतावनी दी थी।
 

विज्ञापन
Russia Moscow Attack: US Warned Russia About IS Planned Terrorist Strike in Moscow Concert
रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादी हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादी हमला हुआ है। हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अब इस हमले को लेकर अमेरिका ने एक बड़ा दावा किया है। उसका कहना है कि उसने मॉस्को पर होने वाले हमले को लेकर रूस को पहले ही चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने कहा कि अमेरिका ने रूस को मॉस्को में हमले की संभावना के बारे में चेतावनी दी थी।

महीने की शुरुआत में की थी एडवायजरी जारी
उन्होंने आगे कहा, 'इस महीने की शुरुआत में अमेरिका की सरकार को जानकारी मिली थी की आतंकवादी मॉस्को पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। यह भी जानकारी मिली थी कि आतंकवादी बड़ी सभा या किसी कॉन्सर्ट को निशाना बना सकते हैं। इसी को लेकर विदेश विभाग को रूस में रहने वाले अमेरिकियों के लिए एक एडवायजरी जारी करने के लिए कहा गया था। वहीं इस जानकारी को रूसी अधिकारियों के साथ भी साझा की गई थी।'
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का दावा
नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, 'हमने रूसियों को चेतावनी दी थी।'

व्हाइट हाउस का यूक्रेन के गोलीबारी में शामिल होने से इनकार
मॉस्को में हमले पर व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा, 'फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि यूक्रेन या यूक्रेनी लोग गोलीबारी में शामिल हैं। हम हमले पर नजर रख रहे हैं, लेकिन मैं अभी यूक्रेन से किसी भी तरह के संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed