{"_id":"5fbec5a48ebc3e9be74e5145","slug":"more-than-6-crore-corona-infected-in-the-world-and-14-17-lakh-people-lost-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 6 करोड़ पार, 54 देशों में दूसरी लहर शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 6 करोड़ पार, 54 देशों में दूसरी लहर शुरू
Thu, 26 Nov 2020 02:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 6 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 14.17 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 4.16 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.71 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1.03 लाख लोगों की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
इस बीच, दुनियाभर के 54 देशों में कोरोना की दूसरी लहर प्रचंड रूप ले चुकी है। इन देशों में से 25 यूरोपीय देश हैं, जिनमें जर्मनी, इटली, स्पेन और रूस जैसे देश शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, एशिया के 11 देश भी दूसरी लहर झेल रहे हैं, जिनमें ईरान, तुर्की, जॉर्डन, इंडोनेशिया, जॉर्जिया जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, ब्राजील, कोलंबिया, अर्जेंटीना में भी रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन