फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More Than 6.27 Crore Corona Infected In The World And 14.60 Lakh People Lost Their Lives

दुनियाभर में तेजी से फैल रहा संक्रमण, रोजाना मिल रहे पांच लाख मरीज

Tue, 01 Dec 2020 01:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 01 Dec 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
More Than 6.27 Crore Corona Infected In The World And 14.60 Lakh People Lost Their Lives
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण पहले की तुलना में और अधिक तेजी से फैल रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में अभी रोजाना औसतन पांच लाख मरीज मिल रहे हैं। इसी तरह मौतों का आंकड़ा भी हजारों में है।

विज्ञापन


जॉन हॉपकिन्स कोरोना रिसोर्स सेंटर के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कुल मरीजों का आंकड़ा 6,27,89,645 हो गया है। संक्रमण के कारण अब तक कुल 14,60,049 मरीजों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में रविवार को कुल 1,36,313 नए मामले सामने आए हैं जबकि 818 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी।
विज्ञापन



आंकड़ों की मानें तो अमेरिका में पिछले सात दिनों में रोजाना औसतन 1,62,007 मामले सामने आए हैं जो दो सप्ताह पहले के आंकड़े की तुलना में आठ फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील में 63 लाख के पार मरीज
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 24,468 नए मामले सामने आए है और 272 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्राजील में कुल मरीजों का आंकड़ा 63,14,740 हो गया है जबकि मौतों का आंकड़ा 1,72,833 है। ब्राजील अमेरिका और भारत के बाद दुनिया का तीसरा देश है जहां सबसे अधिक मरीज हैं जबकि मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

न्यूयॉर्क में सात दिसंबर से खुलेंगे पब्लिक स्कूल
अमेरिका में कोरोना की तेज होती रफ्तार के बीच न्यूयॉर्क के मेयर बिल द ब्लासियो ने घोषणा की है कि सात दिसंबर से न्यूयॅर्क सिटी के पब्लिक स्कूल खोल दिए जाएंगे। इसी तरह जिले के 75 स्कूल भवनों को खोला जाएगा। मेयर ने स्कूलों के खोलने के साथ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं जिससे बच्चों में वायरस को फैलने से रोका जा सके। निर्देश के अनुसार कुछ चुनिंदा कक्षाओं के बच्चों को स्कूल आने की अनुमति होगी।

मेक्सिको में 24 घंटे में 196 मौतें
मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6388 मामले सामने आए हैं जबकि 196 मरीजों की मौत हुई है। देश में कुल मौतों का आंकड़ा 1,05,655 हो गया है।

इसी तरह मॉस्कों में 74 नए मरीजों की मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 8900 हो गया है। दक्षिण कोरिया में 438 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 34,201 हो गया है। यहां अब तक कुल 526 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। अब तक यहां कुल 27,653 मरीज स्वस्थ हुए हैं और स्वस्थ होने की दर 80.85 फीसदी है।

इमरान ने विपक्ष पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में कोरोना महामारी की तेज होती रफ्तार के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान की सरकार कोरोना की दूसरी लहर को रोकने में पूरी तरह नाकाम होने के बाद इमरान खान ने बयान दिया है कि विपक्ष के कारण देश में कोरोना को रोकना मुश्किल हो रहा है।

इमरान का ये बयान तब आया है जब विपक्ष उनके खिलाफ सोमवार को मुल्तान में रैली और 13 दिसंबर को लाहौर में बिना किसी अनुमति के रैली की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान में अब तक आठ हजार मौतें हो चुकी हैं जबकि कुल मामलों की संख्या 3,98,024 है। इमरान ने कहा है कि वो महामारी में सरकार विरोधी रैली की इजाजत नहीं देंगे।

सरकार विरोधी रैली पर एफआईआर दर्ज
पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा सरकार ने नई बनी पार्टी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के खिलाफ 22 दिसंबर को कानूनी प्रतिबंध के बावजूद रैली करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। ग्यारह दलों के गठबंधन से बनी पार्टी के पांच जिलो के नेताओं के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज हुई है।


ये एफआईआर तब हुई है जब इमरान ने बयान दिया कि विपक्ष की रैलियों के कारण कोरोना फैल रहा है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का खैबर पख्तुनख्वा में शासन है। पीडीएम जनवरी 2021 में विशाल रैली निकालने से पहले देश के अलग-अलग राज्यों में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed