फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 56 lakh people infected with corona virus worldwide, 3.48 lakh patients died

दुनियाभर में 56 लाख से ज्यादा लोगों पर टूटा कोरोना का कहर, 3.48 लाख मरीजों की हो चुकी मौत

Wed, 27 May 2020 05:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 27 May 2020 05:25 AM IST
विज्ञापन
More than 56 lakh people infected with corona virus worldwide, 3.48 lakh patients died
फाइल फोटो - फोटो : PTI

अमेरिका और यूरोप में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन हालात अब भी गंभीर हैं। दुनिया में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 56 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है जबकि, मरने वालों की संख्या 3.48 लाख से भी ज्यादा हो गई है। इस बीच, अमेरिका में 17,06,277 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं जबकि, मृतकों का आंकड़ा 99,807 हो गया है।

विज्ञापन


जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनिया के 213 देशों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 90,128 नए मामले सामने आए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 3,096 और बढ़ गई है। एक दिन पहले दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,826 थी। दुनिया भर के कुल संक्रमितों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में ही हुई हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका के बाद ब्रिटेन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जहां 36,914 लोगों की मौतों के साथ कुल 2,61,184 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, ब्रिटेन में मरीजों की संख्या रूस, स्पेन और ब्राजील से कम है। इसके बाद इटली, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की और ईरान जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनमें रूस, ब्राजील, स्पेन, ब्रिटेन और इटली में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह देशों में एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

दुनिया में छह देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हैं। अमेरिका के अलावा रूस और ब्राजील में भी कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। जबकि अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस और ब्रिटेन में 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस की शुरुआत करने वाला चीन टॉप-10 संक्रमित देशों की सूची से बाहर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed