{"_id":"5faf04ba79fe08328f48c4f9","slug":"more-than-5-32-crore-people-found-corona-infected-in-the-world-and-13-lakh-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in World: अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 1.61 लाख मामले, विश्व में मृतकों की संख्या 13 लाख पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona in World: अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 1.61 लाख मामले, विश्व में मृतकों की संख्या 13 लाख पार
Sat, 14 Nov 2020 03:42 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 5.32 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी 13 लाख से ज्यादा हो गई। संक्रमण की चपेट में आए 3.73 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
विश्व में 1.46 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें 95,843 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। इस बीच, अमेरिका में बृहस्पतिवार को अब तक के सबसे ज्यादा 1,61,541 मामले सामने आए। अमेरिका में कोरोना वायरस बहुत तेज से फैल रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, यह पहली बार है जब देश में 1.50 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जबकि 4 नवंबर से रोजाना एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 67,096 लोगों को अस्पतालों में भी भर्ती होना पड़ा। तीन दिनों से लगातार यह संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है, जबकि पांच हफ्तों में यह संख्या दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा देश में औसतन रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट किए गए कम से कम 1,61,541 कोरोनावायरस मामलों के साथ एक नया दैनिक रिकॉर्ड बना है जिसने पिछले एक दिन में पाए गए कोरोना के मामलों को पीछे छोड़ दिया है।
अमेरिका ही नहीं दूसरे बड़े देश भी इस महमारी से उबर नहीं पा रहे। पिछले दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति ने दूसरी बार देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। साथ ही उन्होंने सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का पालन गंभीरता से करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्लू से उच्च जोखिम वाले वयस्कों को कोविड-19 का खतरा काफी अधिक रहता है।
इटली में भी राहत नहीं
वहीं इटली में 24 घंटे में 40,000 नए कोविड -19 के मामले दर्ज किए। इटली दुनिया का 10वां देश बन गया है जहां 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यहां अब तक 42,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। सरकार के सामने अस्पतालों के लगातार भरते जाने की चुनौती है। इन हालातों में मरीजों को पड़ोसी देशों में भेजने पर भी विचार किया जा रहा है, क्योंकि यूरोपीय देश पिछले महीने इस संबंध में समझौता कर चुके हैं।