फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 400 people have died so far due to floods in South Africa

दक्षिण अफ्रीका: भीषण बाढ़ से 400 से ज्यादा लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित की राष्ट्रीय आपदा

Wed, 20 Apr 2022 02:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जोहानिसबर्ग।
एजेंसी, जोहानिसबर्ग। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 20 Apr 2022 02:52 AM IST
सार

कोविड-19 के चलते पिछले दो साल से देश में लगे प्रतिबंधों को हटाने के एक पखवाड़े बाद ही रामफोसा ने राष्ट्रीय आपदा स्थिति की घोषणा की है।

विज्ञापन
More than 400 people have died so far due to floods in South Africa
दक्षिण अफ्रीका में भीषण बाढ़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश में भीषण बाढ़ के प्रकोप के चलते राष्ट्रीय आपदा की स्थिति और इससे निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। बाढ़ के कारण तटीय प्रांत क्वाजुलु-नेटल प्रांत (केजेडएन) में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देश में 40,000 से अधिक लोग बेघर भी हुए हैं। कोविड-19 के चलते पिछले दो साल से देश में लगे प्रतिबंधों को हटाने के एक पखवाड़े बाद ही रामफोसा ने राष्ट्रीय आपदा स्थिति की घोषणा की है। चार दिन से जारी भीषण बारिश और बाढ़ के लिए रामफोसा ने जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अब बाढ़ ने डरबन से पूरे देश में ईंधन लाइनों और खाद्य आपूर्ति को बाधित कर दिया है। बचाव दल केजेडएन में उन लोगों की तलाश में जुटे हैं, जो हाल के दिनों में भारी बारिश के बाद बाढ़-भूस्खलन के कारण लापता हो गए थे। आपदा में 400 से ज्यादा मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed