फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 30 people killed in Russian missile attack on Ukrainian city of Sumy World News In Hindi

Ukraine War: पाम संडे मना रहे यूक्रेनी शहर सुमी पर रूस का मिसाइल हमला, 34 की मौत; 117+ हताहत

Sun, 13 Apr 2025 03:31 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 13 Apr 2025 03:31 PM IST
सार

पाम संडे मना रहे यूक्रेनी शहर सुमी पर रूस ने मिसाइल से हमला किया। इसमें 34 लोगों की मौत हो गई। 11 बच्चों समेत 117 घायल हुए हैं। जमीन पर बिखरे शव और आसपास की इमाारतेें मलबे में तब्दील होने की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

विज्ञापन
More than 30 people killed in Russian missile attack on Ukrainian city of Sumy World  News In Hindi
रूस और यूक्रेन की जंग - फोटो : PTI

विस्तार

पाम संडे मना रहे यूक्रेन के सूमी शहर में रूसी मिसाइल हमले में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 117 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। सोशल मीडिया चैनल पर साझा किए गए वीडियो में जमीन पर शव बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। आसपास की संरचनाएं मलबे में तब्दील हो गई हैं। उनसे धूल का गुबार निकल रहा है। सूमी के कार्यवाहक महापौर अर्टेम कोबजर ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, शहर के मध्य में रविवार सुबह 10.15 बजे लोग पाम संडे मनाने के लिए एकत्रित हुए थे, तभी दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने उन्हें निशाना बना लिया। हमारे लोगों को भयावह त्रासदी का सामना करना पड़ा। यूक्रेन की सरकारी आपात सेवा ने एक बयान में बताया कि कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। गृह मंत्री इगोर क्लिमेंको ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस हमले में कम से कम 117 लोग घायल हुए हैं, जिनमें सात बच्चे शामिल हैं। बता दें कि ईस्टर संडे से पहले वाले रविवार को पाम संडे के रूप में मनाया जाता है। ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह ने यरूशलम में प्रवेश करने की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। एजेंसी

विज्ञापन


रूस के साथ होना चाहिए आतंकियों जैसा व्यवहार: जेलेंस्की
रूस के हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं। केवल गंदे लोग ही इस तरह की हरकत कर सकते हैं। सामान्य नागरिकों की जान ले सकते हैं। जेलेंस्की ने कहा, बातचीत ने कभी भी बैलिस्टिक मिसाइलों और हवाई हमलों को नहीं रोका। रूस के प्रति वैसा रवैया अपनाया जाना चाहिए, जैसा किसी आतंकी के साथ अपनाया जाता है। उन्होंने हमले के लिए वैश्विक शक्तियों से प्रतिक्रिया का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


रूस ने रात भर में किए 55 ड्रोन हमले, 43 को नष्ट किया
यूक्रेन की वायु सुरक्षा इकाई ने रूस की तरफ से रात भर में 55 ड्रोन हमले किए जाने का दावा किया। उसने बताया कि ये हमले यूक्रेन के उत्तरी, दक्षिणी व मध्य क्षेत्र में हुए। इनमें 43 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza Conflict: इस्राइल ने गाजा के अस्पताल पर किया जोरदार हमला, मरीजों और डॉक्टरों की जान पर आई बात

ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात में बहस के बाद बिगड़ गई थी बात
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच पिछले माह व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मुलाकात हुई थी। थोड़ी ही देर में यह बैठक तीखी बहस में तब्दील हो गई और फिर युद्धविराम को लेकर उम्मीदें भी धूमिल हो गईं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ज़ेलेंस्की शांति नहीं चाहते हैं।



एक-दूसरे पर लगा रहे संभावित समझौते के उल्लंघन के आरोप
रूस व यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने ऊर्जा संरचना पर हमले रोकने के लिए अमेरिका की तरफ से कराए गए संभावित समझौते के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था। रूस के भीषण मिसाइल हमलों के साथ ही पिछले तीन वर्ष से जारी युद्ध को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

ये भी पढ़ें:- अब संभल की दरगाह पर विवाद: सरकारी भूमि पर बने होने का दावा, मुतवल्ली बोले- वक्फ की संपत्ति, जांच हो गई शुरू

अब तक 12,500 की मौत
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक तीन साल पहले रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद से अब तक वहां 12,500 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। रूस ने ड्रोन, लंबी दूरी की मिसाइलों और ग्लाइड बमों का उपयोग किया है, जिससे हताहतों की संख्या में काफी वृद्धि का हुई है। वहीं, रूस के भी बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed