फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel strikes Gaza hospital, forcing evacuation as strikes intensify World News In Hindi

Gaza Conflict: इस्राइल ने गाजा के अस्पताल पर किया जोरदार हमला, मरीजों और डॉक्टरों की जान पर आई बात

Sun, 13 Apr 2025 02:41 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 13 Apr 2025 02:41 PM IST
सार

इस्राइल ने एक बार फिर गाजा स्थित अल-अहली अस्पताल पर जोरदार हमला किया है। इस हमले से डॉक्टर और मरीजों में हरकंप सा मच गया और मजबूरन उन्हें अस्पताल से बाहर निकालना पड़ा।  

विज्ञापन
Israel strikes Gaza hospital, forcing evacuation as strikes intensify World News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हमास के साथ जारी जंग के बीच इस्राइल ने एक बार फिर रविवार को गाजा के एक अस्पताल पर जोरदार हमला किया। इस्राइल द्वारा किए गए इस हमले से मरीजों को अस्पताल छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। यह हमला गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल पर किया गया, जिसे इजरायली सेना ने हमास का ठिकाना बताया है।

विज्ञापन


इस हमले को लेकर जानकारी देते हुए गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल पर हमला सुबह होने से पहले हुआ, जिसके बाद तुरंत वहां से मरीजों और स्टाफ को निकाला गया। इस निकासी के दौरान एक मरीज की मौत हो गई क्योंकि डॉक्टर समय पर इलाज नहीं कर पाए।

विज्ञापन

हमले से पहले इस्राइल ने दी थी चेतावनी
वहीं अल-अहली अस्पताल के निदेशक डॉ. फडेल नैम ने बताया कि उन्हें पहले ही हमले की चेतावनी मिल गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि आपातकालीन कक्ष, फार्मेसी और अन्य इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे 100 से ज्यादा मरीज और दर्जनों मेडिकल कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। साथ ही इस्राइल ने हमले को लेकर बयान जारी कर बताया कि उसने हमले से पहले लोगों को सावधान किया था, और नुकसान कम करने के लिए सटीक हथियारों और हवाई निगरानी का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- China: ब्रिटिश सांसद को चीन ने दिखाया बाहर का रास्ता, हांगकांग में नहीं मिली एंट्री; रवैए पर उठ रहा सवाल

एक अलग हमले में सात लोगों की मौत
दूसरी ओर हमले के कुछ घंटों बाद मध्य गाजा के देयर अल-बला इलाके में एक कार पर अलग हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर इस्राइल ने दावा किया कि अस्पताल में हमास का कमांड सेंटर था, जिससे इस्राइली नागरिकों और सैनिकों पर हमले की योजना बनाई जा रही थी।

बता दें कि इसस पहले इस्राइली रक्षा मंत्री ने पहले ही कहा था कि गाजा में सैन्य कार्रवाई और तेज की जाएगी और लोगों को लड़ाई वाले इलाकों से निकलने की सलाह दी गई थी। साथ ही इस्राइल द्वारा जारी बयान में ये भी बताया गया कि हमने गाजा के दक्षिणी हिस्से राफा को बाकी गाजा से काटने वाला मोराग कॉरिडोर पूरा कर लिया है और अब वह पूरे गाजा में अपनी कार्रवाई तेज करेगा।

ये भी पढ़ें:- Canada: कनाडा की सड़कों पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शनकारियों ने की महरंग बलूच की रिहाई की मांग

इस्राइली बंधको की रिहाई का दवाब

इस्राइल लगातार हमले से हमास पर बाकी बंधकों को छोड़ने का दबाव बना रहा है। माना जा रहा है कि हमास के पास अभी 59 बंधक हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को तब शुरू हुआ था जब हमास के हमले में 1,200 इजरायली मारे गए और 250 को बंधक बना लिया गया था। जवाबी कार्रवाई में अब तक गाजा में 50,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed