फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 15 lakhs foreign pilgrims arrive in Saudi Arabia for Haj

Hajj Yatra: हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे 15 लाख से ज्यादा विदेशी, 40 डिग्री तापमान में कर रहे पैदल यात्रा

Thu, 05 Jun 2025 08:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अराफात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अराफात Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 08:16 AM IST
सार

सऊदी अरब में इस साल हज यात्रा के लिए 15 लाख से ज्यादा विदेशी पहुंचे हैं। यह संख्या पिछले साल 16 लाख थी। सऊदी सरकार ने हाजियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए अरबों डॉलर खर्च किए हैं। साथ ही गर्मी से बचाव के लिए इस साल 10 हजार पेड़ भी लगाए गए हैं। अस्पतालों में भी बिस्तरों की संख्या बढ़ाई गई है, और मेडिकल स्टाफ की संख्या तीन गुना कर दी गई है। 

विज्ञापन
More than 15 lakhs foreign pilgrims arrive in Saudi Arabia for Haj
हज यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

सऊदी अरब में इस साल हज के लिए 15 लाख से ज्यादा विदेशी पहुंचे हैं। हज मंत्रालय के प्रवक्ता गस्सान अल-नुवैमी ने बुधवार को विदेशियों के पहुंचने की अनुमानित संख्या बताई। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सऊदी अरब से कितने जायरीन हज में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल 1,611,310  विदेशी हज यात्रा के लिए सऊदी पहुंचे थे। 

विज्ञापन


हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। यह मुसलमानों का एक धार्मिक दायित्व है, जिसमें अनुष्ठान और पूजा-पाठ शामिल है। जो लोग शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हैं, उन्हें जिंदगी में एक बार हज यात्रा जरूर करनी चाहिए। 
विज्ञापन


40 डिग्री तापमान में सामान उठाकर पैदल चल रहे लोग
हज मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को अराफात में हाजियों का तांता लगा रहा। कुछ लोग 40 डिग्री तापमान में अपना सामान लेकर पैदल यात्रा करते दिखाई दिए। इसके अलावा, कुछ लोग बुजुर्गों की मदद कर रहे थे। हज मंत्रालय के प्रवक्ता अल-नुवैमी ने बताया कि कुछ लोग थक कर जमीन पर बैठ गए। कुछ आराम कर रहे थे और कुछ खाना खा रहे थे। इसके बाद वह अपने शिविरों की ओर बढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चीनी नागरिकों पर US में जैविक हथियार लाने का आरोप: क्या है खास तरह की फंफूद, जिससे घुटनों पर आ जाता अमेरिका?

पैगंबर ने माउंट अराफात में दिया था आखिरी उपदेश
माउंट अराफात मक्का के दक्षिण-पूर्व में एक पहाड़ी है, जो इस्लाम में बहुत पवित्र मानी जाती है। अराफात का उल्लेख कुरान में किया गया है। माना जाता है कि यहीं पर पैगंबर मुहम्मद ने अपने अंतिम हज के दौरान आखिरी उपदेश दिया था। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, अराफात का दिन साल का सबसे पवित्र दिन होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खुदा अपने वफादारों के करीब आते हैं और उनके पापों को माफ करते हैं। 


कंकड़ इकट्ठा करने मुजदलिफा के रेगिस्तान जाएंगे हाजी
हाजी आधी रात से लेकर सूरज डूबने तक अराफात में दुआ और ध्यान करते हैं। बृहस्पतिवार को सूरज डूबने के बाद, हाजी मुजदलिफा के रेगिस्तान में जाएंगे, जहां वे कंकड़ इकट्ठा करेंगे। इन कंकड़ों का उपयोग वे एक अनुष्ठान में करेंगे। 

ये भी पढ़ें: Travel Ban: ट्रंप ने 12 देशों से अमेरिका की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध; सात राष्ट्रों के लोगों की एंट्री भी बैन

गर्मी से बचाव को इस बार लगाए गए 10 हजार पेड़ 
सऊदी अरब ने हज के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपायों पर अरबों डॉलर खर्च किए हैं। हालांकि, इतनी बड़ी भीड़ में सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल होता है। हाल के वर्षों में हज में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक गर्मी रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य मंत्री फहद बिन अब्दुलरहमान अल-जलाजेल ने बताया कि इस बार गर्मी से बचाव के लिए 10,000 पेड़ लगाए गए हैं। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई गई है और पैरामेडिक्स की संख्या भी तीन गुना कर दी गई है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed