फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Monkeypox virus found in two people in wales

नया खतरा: ब्रिटेन के दो लोगों में मिला मंकीपॉक्स, विशेषज्ञों ने बताया दुर्लभ घटना

Sat, 12 Jun 2021 08:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्स Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 08:05 AM IST
सार

मंकीपॉक्स वायरस काफी हद तक स्मॉलपॉक्स के वायरस की तरह ही होता है। यह बीमारी घातक नहीं होती, चिकनपॉक्स की तरह ही पूरे शरीर पर तेजी से फैलता है।

विज्ञापन
Monkeypox virus found in two people in wales
मंकीपॉक्स - फोटो : twitter

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है लेकिन वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों समेत नागरिकों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना के साथ अब एक नए वायरस की एंट्री हो गई है। इसका नाम मंकीपॉक्स है। इसके दो मामले ब्रिटेन के वेल्स में मिले हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह वायरस ज्यादातर अफ्रीका में पाया जाता है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि जिन लोगों में इस नए वायरस की पहचान हुई है वे दोनों घर पर ही रहते थे। इस कारण लोगों में डर फैल गया है। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक यह काफी पुराना वायरस है। बताया जा रहा है कि दोनों संक्रमित लोगों को इंग्लैंड में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक को छुट्टी मिल गई और एक अब भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड भी हालातों पर नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य सुरक्षा में पब्लिक हेल्थ वेल्स के सलाहकार रिचर्ड फर्थ ने कहा कि ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के पुष्ट मामले एक दुर्लभ मामला है और इस वायरस से आम जनता के लिए जोखिम बहुत कम है। इस संक्रमण की क्या संभावनाएं रहेंगी इस पर भी कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो प्रकार का होता है मंकीपॉक्स
संभवत: इस वायरस की दो प्रजातियां होती हैं पश्चिम अफ्रीकी और मध्य अफ्रीकी। यह वायरस ज्यादातर उष्णकटिबंधीय वर्षावनों के पास, मध्य और पश्चिम अफ्रीकी देशों के दूरदराज के हिस्सों में ही फैलता है। मंकीपॉक्स वायरस काफी हद तक स्मॉलपॉक्स के वायरस की तरह ही होता है। यह बीमारी घातक नहीं होती और विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण की संभावना कम है।


इसके लक्षणों की बात की जाए तो मंकीपॉक्स वायरस के मामले में शुरुआत में बुखार, सिरदर्द, सूजन, कमर में दर्द, मांसपेशियों में अकड़न और दर्द होता है। इसमें भी चिकनपॉक्स की तरह ही दाने होते हैं, दो बुखार के साथ पूरे शरीर के साथ चेहरे पर विकसित होते रहते हैं। मंकीपॉक्स वायरस 14 से 21 दिनों तक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed