{"_id":"6306bbee823ee2796b7ef484","slug":"monkeypox-corona-and-hiv-positive-person-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox: एक साथ मंकीपॉक्स, कोरोना और एचआईवी पॉजिटिव मिला व्यक्ति, दुनिया का ऐसा पहला मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Monkeypox: एक साथ मंकीपॉक्स, कोरोना और एचआईवी पॉजिटिव मिला व्यक्ति, दुनिया का ऐसा पहला मामला
Thu, 25 Aug 2022 05:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रोम।
एजेंसी, रोम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Aug 2022 05:31 AM IST
सार
व्यक्ति में स्पेन से लौटने के करीब 9 दिन के बाद बुखार, गले की खराश, सिरदर्द और कमर में सूजन की शिकायत पाई गई। लक्षण सामने आने के तीन दिन बाद वह कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दुनिया में पहला ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इटली के शोधकर्ताओं को चौंका दिया। दरअसल, इटली का एक नागरिक एक ही साथ मंकीपॉक्स, कोरोना और एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। वह हाल ही में स्पेन की पांच दिवसीय यात्रा से लौटा है।
विज्ञापन
जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, 36 वर्षीय व्यक्ति में स्पेन से लौटने के करीब 9 दिन के बाद बुखार, गले की खराश, सिरदर्द और कमर में सूजन की शिकायत पाई गई। लक्षण सामने आने के तीन दिन बाद वह कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
इसके कुछ घंटे के भीतर उसके बाएं हाथ पर दाने निकल आए और फिर शरीर में छाले पड़ गए। उसे सिसिली के पूर्वी तट के शहर कैटेनिया के अस्पताल में आपात स्थिति में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच में तीनों बीमारियों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
