{"_id":"5d5f85cc8ebc3e6c29139546","slug":"modi-will-launch-the-200-year-old-temple-reconstruction-project-in-bahrain","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी बहरीन में 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रधानमंत्री मोदी बहरीन में 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का करेंगे शुभारंभ
Fri, 23 Aug 2019 12:45 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:45 PM IST
सार
- प्रधानमंत्री बहरीन की राजधानी में स्थित 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शनिवार को शुभारंभ करेंगे
- परियोजना पर 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी
- मंदिर का नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा और इसके 80 फीसदी हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी
- मोदी बहरीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन की दो दिनों की अपनी यात्रा के दौरान इस खाड़ी देश की राजधानी में स्थित 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शनिवार को शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना पर 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी अपनी राजकीय यात्रा के तहत शनिवार को यहां पहुंचेंगे। वह मनामा में एक विशेष समारोह में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। मोदी बहरीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि बहरीन में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत होगी। खाड़ी क्षेत्र में भगवान श्रीनाथजी सहित पुराने मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष समारोह में उपस्थित रहना मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी।
विज्ञापन
थट्टाई हिंदू सौदागर समुदाय के अध्यक्ष बॉब ठाकेर ने कहा कि मंदिर का नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा और इसके 80 फीसदी हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर से लगा एक ज्ञान केंद्र और एक संग्रहालय भी होगा।
प्रधानमंत्री मोदी बहरीन के शासक शेख हमद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मिलेंगे।
मोदी ने कल किए गए ट्वीट में कहा कि बहरीन की मेरी यात्रा प्रधानमंत्री के तौर पर मेरी पहली यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि वह बहरीन के प्रधानमंत्री और शासक से मुलकात के लिए उत्सुक हैं। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे।