{"_id":"63eb90bb5620dc965e0447f4","slug":"missing-chhatrapati-shivaji-maharaj-statue-found-in-us-scrapyard-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: कबाड़खाने में मिली छत्रपति शिवाजी महाराज की लापता मूर्ति, एक महीने पहले हुई थी चोरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: कबाड़खाने में मिली छत्रपति शिवाजी महाराज की लापता मूर्ति, एक महीने पहले हुई थी चोरी
Tue, 14 Feb 2023 07:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 14 Feb 2023 07:20 PM IST
सार
ग्वाडालूप रिवर पार्क से 31 जनवरी को इसके चोरी होने की सूचना मिली थी। चोरों ने मूर्ति के घोड़े के खुरों से काट कर इसकी चोरी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कबाड़खाने से मूर्ति को हासिल कर लिया है। पुलिस ने मामले में कबाड़खाने के कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
Statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj
- फोटो : Twitter/San José Parks & Rec
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर के एक पार्क से चोरी हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एक कबाड़खाने में मिली है। रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। इनमें यह भी बताया गया है कि जिस कबाड़ खाने में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मिली है, वह अवैध गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यह उत्तरी अमेरिका में मराठा शासक की यह एकमात्र प्रतिमा थी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये मूर्ति 9 फरवरी को एक कबाड़खाने में पाई गई थी। ये कबाड़खाना अवैध गतिविधि के लिए कई बार चर्चाओं में रहा है। बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा लगभग 200 किलोग्राम की है। यह साल 1999 में प्रतिमा सैन जोस को भारत के शहर पुणे से उपहार के रूप में दी गई थी।
विज्ञापन
ग्वाडालूप रिवर पार्क से 31 जनवरी को इसके चोरी होने की सूचना मिली थी। चोरों ने मूर्ति के घोड़े के खुरों से काट दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कबाड़खाने से मूर्ति को हासिल कर लिया है। पुलिस ने मामले में कबाड़खाने के कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
चोरी होने के बाद विभाग ने ट्वीट में कहा था, यह मील का पत्थर चोरी होने से शहर बहुत दुखी है। हम समाधान ढूंढने क लिए सामुदायिक नेताओं के साथ काम कर रहे हैं और जल्द ही अपडेट प्रदान करेंगे।