{"_id":"68b5c9cb2de48d1aad06ae06","slug":"minouche-shafik-new-chief-economic-advisor-to-british-pm-starmer-uk-govt-appointments-hindi-news-updates-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Minouche Shafik: मिनोचे शफीक बनीं UK में PM की मुख्य आर्थिक सलाहकार, एक साल पहले छोड़ी थी यूनिवर्सिटी की नौकरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Minouche Shafik: मिनोचे शफीक बनीं UK में PM की मुख्य आर्थिक सलाहकार, एक साल पहले छोड़ी थी यूनिवर्सिटी की नौकरी
Mon, 01 Sep 2025 09:59 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:59 PM IST
सार
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर मिनोचे शफीक को नियुक्त किया गया है। उन्होंने 2024 में उथल-पुथल के बीच कोलंबिया विश्वविद्यालय की नौकरी छोड़ी थी। खबरों के मुताबिक स्टारमर की सरकार महंगाई को काबू करने के मोर्चे पर संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में सरकारी पदों पर अहम नियुक्तियां (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को अर्थशास्त्री और कोलंबिया विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष मिनोचे शफीक को अपना मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया। शफीक की नियुक्ति कर्मचारियों में फेरबदल का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य सुस्त अर्थव्यवस्था और आव्रजन पर होने वाली राजनीतिक बहस के लिए सरकार की प्रतिक्रिया को मजबूत करना है। बताते चलें कि स्टार्मर की केंद्रीय-वामपंथी लेबर पार्टी सरकार आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
आर्थिक विशेषज्ञता में शानदार उपलब्धियों की तारीफ
प्रधानमंत्री के प्रवक्ता डेव पेरेस ने शफीक की नियुक्ति का स्वागत किया और उनकी आर्थिक विशेषज्ञता में शानदार उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री इस बात से खुश हैं कि शफीक अपनी आर्थिक विशेषज्ञता के मामले में असाधारण रिकॉर्ड सरकार के सामने लेकर आईं हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- SCO Summit: एससीओ के संयुक्त घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र, सभी देशों ने कायराना हरकत की निंदा की
विज्ञापन
अगस्त 2024 में कोलंबिया विश्वविद्यालय की नौकरी छोड़ी
बैंक ऑफ इंग्लैंड की पूर्व डिप्टी गवर्नर शफीक ब्रिटेन में वरिष्ठ शैक्षणिक और सिविल सेवा पदों पर काम कर चुकी हैं। हालांकि,उनका कोलंबिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का कार्यकाल संक्षिप्त और उथल-पुथल भरा रहा। ब्रिटिश-अमेरिकी नागरिक शफीक ने अगस्त 2024 में कोलंबिया विश्वविद्यालय की नौकरी छोड़ दी।
ये भी पढ़ें- PM Modi-Putin Meet: 'यूक्रेन में शांति का रास्ता खोजना मानवता की पुकार', अहम बैठक में पुतिन से बोले पीएम मोदी
ट्रेजरी मंत्री रह चुके डैरेन जोन्स को मुख्य सचिव बनाया
उन्हें इस्राइल-हमास युद्ध से जुड़े कैंपस विरोध को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा। कुछ छात्र समूहों ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस बुलाने के उनके फैसले की कड़ी आलोचना की थी। स्टार्मर ने अपनी संचार टीम में भी बदलाव किया। उन्होंने पहले ट्रेजरी मंत्री रह चुके डैरेन जोन्स को अपना मुख्य सचिव बनाया है। अब वे नीतिगत प्राथमिकताओं पर समन्वय का काम संभालेंगे।