{"_id":"5eda83278ebc3e903e71acd2","slug":"minneapolis-to-ban-police-chokeholds-in-wake-of-death-of-george-floyd","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद मिनीपोलिस में पुलिस चौकसी पर रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद मिनीपोलिस में पुलिस चौकसी पर रोक
Fri, 05 Jun 2020 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनीपोलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनीपोलिस
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
फ्लॉयड की मौत के विरोध में प्रदर्शन (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के मिनीपोलिस में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद शहर के वार्ताकार इस बात पर सहमत हुए हैं कि शहर में पुलिस चौकसी पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा वर्ताकारों ने कहा कि किसी भी समय किसी अधिकारी द्वारा बल का अनधिकृत प्रयोग करने पर पुलिस को शिकायत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
ये कदम शहर और मिनेसोटा मानवाधिकार विभाग के बीच की एक कड़ी का हिस्सा हैं, जिसने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के जवाब में इस हफ्ते नागरिक अधिकारों की जांच शुरू की है। नगर परिषद से शुक्रवार को (स्थानीय समयानुसार) समझौते को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बता दें कि जॉर्ज की मौत के विरोध में न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया, शिकागो और वाशिंगटन डीसी समेत अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन किए गए। इनमें से कुछ जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए। कुछ स्थानों पर प्रदर्शन हिंसक हो गए और लूटपाट भी हुई। संपत्ति व स्मारकों को नुकसान पहुंचाया गया और वाहनों को आग लगा दी गई।
विज्ञापन