{"_id":"6306c57f823ee2796b7ef487","slug":"minister-tries-to-slit-throat-in-maldives-and-indian-vaccine-will-protect-nigerian-children-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: मालदीव में मंत्री का गला रेतने की कोशिश, नाइजीरियाई बच्चों को डायरिया से बचाएगा भारतीय टीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Big News: मालदीव में मंत्री का गला रेतने की कोशिश, नाइजीरियाई बच्चों को डायरिया से बचाएगा भारतीय टीका
Thu, 25 Aug 2022 06:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, माले।
एजेंसी, माले।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Aug 2022 06:12 AM IST
सार
मलावर ने पीछे से उनकी गर्दन पर हमला किया था। चाकू सोलिह के गले को रगड़ता चला गया। इसलिए वह निशाना चूक गया, लेकिन सोलिह की बाई बांह चोटिल हो गई। वहीं भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने बुधवार को घोषणा की कि उसका रोटावायरस टीका नाइजीरिया में पेश किया गया है
विज्ञापन
मालदीव में मंत्री का गला रेतने की कोशिश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालदीव के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं तकनीकी राज्यमंत्री अली सोलिह पर सोमवार को राजधानी माले के हुल्हुमाले में एक शख्स ने चाकू से हमला किया। कुरान की आयतें पढ़ने के बाद हमलावर उनका गला रेतना चाहता था, लेकिन वह बच गए। फिलहाल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सोलिह जुम्हूरी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं, जो राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह की सत्तारूढ़ मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी की गठबंधन सहयोगी है। अली सोलिह पर यह हमला माले के उत्तरी इलाके हुलहुमाले में तब हुआ, जब वे स्कूटी पर सवार होकर सड़क पर जा रहे थे। हमलावर ने पीछे से उनकी गर्दन पर हमला किया था।
विज्ञापन
चाकू सोलिह के गले को रगड़ता चला गया। इसलिए वह निशाना चूक गया, लेकिन सोलिह की बाई बांह चोटिल हो गई। सोलिह तुरंत मोटरसाइकिल से उतर गए और बचने के लिए वहां से भाग निकले। हुल्हुमाले अस्पताल में सोलिह का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
टॉपलेस महिलाओं की चुंबन वाली तस्वीर पर फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने मांगी माफी
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने उस तस्वीर के सामने आने के बाद माफी मांगी है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास पर दो टॉपलेस महिलाएं चुंबन लेते दिख रही थीं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद 36 वर्षीय पीएम सना की अपरिपक्वता को लेकर उन्हें घेरा जा रहा था।
सना ने इसकी पुष्टि की कि जुलाई में एक संगीत समारोह के बाद दोस्तों के साथ एक निजी पार्टी में इस तस्वीर को खींचा गया था। उन्होंने कहा, मेरी राय में यह तस्वीर उचित नहीं है। मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। इस तरह की तस्वीर नहीं खींची जानी चाहिए थी।
कोविड केयर सेंटर का ठेका पाने के लिए फर्जीवाड़ा
केंद्र सरकार से कोविड केयर सेंटर का ठेका पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जम़ा करने के आरोप में एक अस्पताल प्रबंधन फर्म और चोर लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर आजाद मैदान थाने में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपियों में मेसर्स लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विस फर्म, डॉक्टर हेमंत रामशरण गुप्ता, सुजीत मुकुंद पाटकर, संजय मदनलाल शाह और राजू नंदकुमार सालुंखे शामिल हैं। एफआईआर के अनुसार चिकित्सा क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद जून 2020 में अस्पताल प्रबंधन फर्म के साझेदारों ने बीएमसी में साझेदारी के फर्जी दस्तावेज जमाकर कोविड केयर सेंटर का ठेका हासिल किया था।
नाइजीरियाई बच्चों को डायरिया से बचाएगा भारतीय टीका
भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने बुधवार को घोषणा की कि उसका रोटावायरस टीका नाइजीरिया में पेश किया गया है, जहां वह जानलेवा डायरिया (रोटावायरस) से बच्चों को बचाएगा। वर्तमान में नाइजीरिया में दुनिया भर में रोटावायरस से होने वाली मौतों का 14 प्रतिशत हिस्सा है, जो दुनिया में डायरिया से होने वाली मौतों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। डायरिया से नाइजीरिया में हर साल पांच साल से कम उम्र के 50,000 बच्चों की मौत हो जाती है।
भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने कहा, दशकों के अनुसंधान और उत्पाद विकास के परिणामस्वरूप रोटावैक हुआ है। यह टीका अब एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व के कई देशों में उपलब्ध है। हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है। कि भारत के नए टीके दुनिया भर में लोगों की जान बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम विकासशील दुनिया में बच्चों के बीच संक्रामक रोग के बोझ को समर्थन देने और कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ऋषि सुनक ने देशभक्ति, परिवार और कड़ी मेहनत पर लगाया दाव
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लेने के लिए चल रही दौड़ में पूर्व वित्त मंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने देशभक्ति, परिवार, कड़ी मेहनत जैसे मूल्यों पर जोर देते हुए एक बेहतर राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए अब तक के ज्यादातर सर्वे में पीएम पद के लिए लिज ट्रस को आगे बताया जा रहा है। बर्मिंघम में कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए सुनक ने कहा, हमें तीन काम करने की जरूरत है।