फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   minister accused of forcibly demolishing houses of christians and hindus in bahawalpur pakistan

पाकिस्तान के मंत्री पर आरोप, बहावलपुर में ईसाइयों और हिंदुओं के तोड़े घर

Wed, 27 May 2020 02:56 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 27 May 2020 02:56 PM IST
सार

  • बहावलपुर जिले में गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर अत्याचार
  • पाकिस्तान के मंत्री पर ईसाइयों और हिंदुओं के घरों को तोड़ने का आरोप
  • केंद्रीय मंत्री तारिक बशीर चीमा पर लगा आरोप

विज्ञापन
minister accused of forcibly demolishing houses of christians and hindus in bahawalpur pakistan
पाकिस्तान के बहावलपुर में ईसाइयों और हिंदुओं के तोड़े घर - फोटो : social media

विस्तार

20 मई को पाकिस्तान के बहावलपुर जिले के यजमान शहर गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर अत्याचार का मामला सामने आया है। बहावलपुर जिले में जबरन जमीन को हड़पने और हिंदुओं और ईसाइयों के घर तोड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इस घटना के पीछे पाकिस्तान के हाउसिंग और निर्माण कार्यों के मंत्री तारिक बशीर चीमा को आरोपी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उसके लोगों ने कोरोना वायरस के संकट के बीच लोगों को मारा है और उनके मकान नष्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जो औरत धरने पर बैठी नजर आ रही है, उसने बताया कि वो लोग बिना छतों के घरों में रहने का मजबूर हैं और खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है। महिला ने बताया कि वे लोग कोरोना वायरस से नहीं बल्कि भूख और बिना घर के मर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल से ये लोग यहीं पर रह रहे थे और अचानक से अब कहा जा रहा है कि वो यहां गैर कानूनी तरीके से रह रहे हैं। इनके घरों को तोड़ दिया गया है और ये लोग अपने घर के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed