{"_id":"654a6363ed6ab170050237f5","slug":"minibus-has-exploded-in-a-mostly-shiite-neighbourhood-in-the-afghan-capital-kabul-killing-many-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Minibus Blast: काबुल के शिया बहुल इलाके में एक मिनी बस में विस्फोट, सात लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Minibus Blast: काबुल के शिया बहुल इलाके में एक मिनी बस में विस्फोट, सात लोगों की मौत
Tue, 07 Nov 2023 09:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शिया बहुल इलाके में एक मिनी बस में विस्फोट की खबर है। धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, काबुल के पश्चिमी हिस्से में स्थित दश्ती बारची इलाके में एक मिनीबस में विस्फोट हुआ। इस क्षेत्र में अक्तूबर के अंत में भी विस्फोट हुआ था। इसमें कम से कम चार लोग मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन इस क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकी शिया स्कूलों, अस्पतालों और मस्जिदों को निशाना बनाते रहे हैं।
विज्ञापन