फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Military plane crashes near myanmar mandalay12 dies resuce opreation countine

म्यांमार: सेना का विमान हुआ क्रैश, 12 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Thu, 10 Jun 2021 11:01 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Jun 2021 11:01 AM IST
सार

म्यांमार में मांडले क्षेत्र में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया , इसमें 16 लोग सवार थे, जिसमें 12 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
Military plane crashes near myanmar mandalay12 dies resuce opreation countine
दुर्घटनाग्रस्त विमान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

म्यांमार में सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में12 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि विमान में 16 लोग सवार थे, लेकिन अभी 4 लोगों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल थे। ये विमान हादसा मांडले में हुआ। राहत और बचाव कार्यों के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा सुरक्षाबल भी बड़ी संख्या में वहां पर मौजूद हैं।  स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मांडले क्षेत्र के प्यिन ऊ ल्विन  में एक बिजली और इस्पात संयंत्र के बीच 16 सीटों वाला विमान क्रैश हुआ ।

विज्ञापन


मरने वालों में सेना के अधिकारी शामिल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य प्रशासन परिषद के सूचना दल के मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने बताया कि इस विमान में 16 लोग सवार थे। पाय ताव से पायिन ऊ ल्विन जा रहा सैन्य विमान करीब सुबह 8:00 बजे मांडले क्षेत्र के प्यिन ऊ ल्विन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेजर के मुताबिक , इस हादसे में 12 लोगों की जान गई है और घायल लोगों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। वहीं विमान कैसे हादसे का शिकार हुआ इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। सेना की जांच पड़ताल टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed