फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   military aircraft crashed into residential building in the southern Russian city of Yeysk citing eyewitnesses

Russia Aircraft Crash: दक्षिणी रूसी शहर येस्क में सैन्य विमान क्रैश, दो लोगों की मौत, 15 घायल

Mon, 17 Oct 2022 11:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

हादसे की वजह से एक अपार्टमेंट की कई मंजिलों पर भीषण आग लग गई। इससे कम से कम 15 अपार्टमेंट प्रभावित हुए हैं। हताहतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
military aircraft crashed into residential building in the southern Russian city of Yeysk citing eyewitnesses
Russia - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिणी रूसी शहर येस्क में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है विमान एक आवासीय इमारत पर क्रैश हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। चश्मदीदों के हवाले से समाचार एजेंसी यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रूस के एक युद्धक विमान के इंजन में खराबी आ गई थी। इसके बाद विमान अजोव सागर पर येस्क बंदरगाह में एक रिहायशी इलाके में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सु-34 के एक इंजन में उड़ान भरने के दौरान आग लग गई। इसके बाद विमान नीचे गिर गया। यह अपनी प्रशिक्षण उड़ान पर था।
विज्ञापन


चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित हैं। हालांकि, विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपात मामलों के मंत्रालय ने बताया कि आग बुझाने में आपात सेवाओं के कर्मचारी लगे हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के बाद लगी आग करीब 2000 वर्ग मीटर के दायरे में फैल गई थी। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह से यहां 15 से ज्यादा अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। हताहतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की जानकारी ही सामने आई है। सरकारी अधिकारी प्रभावित हुए लोगों का सही आंकड़ा जुटा रहे हैं। विमान जिस इमारत पर गिरा वहां पर कम से कम 21 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह से आसपास की 15 इमारतों में आग लग गई थी, इससे वहां रहने वाले करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 


क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को इस हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय गवर्नर मौके पर मौजूद हैं। येस्क शहर में करीब 90 हजार लोग रहते हैं। यह रूस का एक बड़ा एयरबेस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed