फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Militants killed 54 in attack on Mali army post, ISIS takes responsibility

बगदादी की मौत के बाद इस्लामिक स्टेट का माली में पहला हमला, ली जिम्मेदारी

Mon, 04 Nov 2019 07:36 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Nov 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
Militants killed 54 in attack on Mali army post, ISIS takes responsibility
सांकेतिक तस्वीर

खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट अपने आतंकी सरगना अबू बक्र अल-बगदादी की मौत के बाद भी शांत नहीं हुआ है। बगदादी की मौत के बाद इस्लामिक स्टेट ने माली में सैन्य बलों को अपना पहला निशाना बनाया है। इस्लामिक स्टेट ने  इस जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि इस खतरनाक हमले में 53 सैनिकों और एक नागरिक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अलजजीरा ने बताया कि आतंकी समूह ने अपने प्रचारक अमाक समाचार एजेंसी में इस हमले में अपना हाथ होने की पुष्टि की है। देश के संचार मंत्री याया संगारे ने शनिवार को कहा कि यह हमला शुक्रवार को माली के पूर्वी इंडेलिमैन सैन्य चौकी पर हुआ था। देश के संचार मंत्री याया संगारे ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘इंडेलिमेन में सुरक्षाबलों पर हमले के बाद वहां कुल 54 शव मिले हैं, जिनमें 53 शव सैनिकों के हैं तो वहीं एक नागरिक की भी इस हमले में मौत हुई है। इस हमले में 10 लोगों को बचाया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शनिवार को उन्होंने हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन उन्होंने साफ किया था कि ये एक आतंकी हमला ही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसे आतंकी हमला बताने से इनकार किया जा रहा था। मीडिया की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed