{"_id":"5dbf87898ebc3e93c633a7b9","slug":"militants-killed-54-in-attack-on-mali-army-post-isis-takes-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगदादी की मौत के बाद इस्लामिक स्टेट का माली में पहला हमला, ली जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बगदादी की मौत के बाद इस्लामिक स्टेट का माली में पहला हमला, ली जिम्मेदारी
Mon, 04 Nov 2019 07:36 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट अपने आतंकी सरगना अबू बक्र अल-बगदादी की मौत के बाद भी शांत नहीं हुआ है। बगदादी की मौत के बाद इस्लामिक स्टेट ने माली में सैन्य बलों को अपना पहला निशाना बनाया है। इस्लामिक स्टेट ने इस जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि इस खतरनाक हमले में 53 सैनिकों और एक नागरिक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अलजजीरा ने बताया कि आतंकी समूह ने अपने प्रचारक अमाक समाचार एजेंसी में इस हमले में अपना हाथ होने की पुष्टि की है। देश के संचार मंत्री याया संगारे ने शनिवार को कहा कि यह हमला शुक्रवार को माली के पूर्वी इंडेलिमैन सैन्य चौकी पर हुआ था। देश के संचार मंत्री याया संगारे ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘इंडेलिमेन में सुरक्षाबलों पर हमले के बाद वहां कुल 54 शव मिले हैं, जिनमें 53 शव सैनिकों के हैं तो वहीं एक नागरिक की भी इस हमले में मौत हुई है। इस हमले में 10 लोगों को बचाया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
हालांकि शनिवार को उन्होंने हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन उन्होंने साफ किया था कि ये एक आतंकी हमला ही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसे आतंकी हमला बताने से इनकार किया जा रहा था। मीडिया की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई थी।