फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Militants in Afghanistan attack Pakistan army post three soldiers killed

अफगानिस्तान:आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की चौकी पर किया हमला, तीन सैनिकों की हुई मौत

Sat, 23 Apr 2022 05:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 23 Apr 2022 05:52 PM IST
सार

सेना ने अपने बयान में ये भी कहा है कि खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में आतंकवादियों को भी भारी नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
Militants in Afghanistan attack Pakistan army post three soldiers killed
पाकिस्तानी सेना - फोटो : Social Media

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हो गई है। ताजा मामला पाकिस्तान की चौकी का है। अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने सीमा पार पाकिस्तान की सैन्य जांच चौकी पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में तीन सैनिकों की मौत हुई है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में कहा है कि आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के देवागर इलाके में अफगानिस्तान सीमा पार से गोलीबारी की। आतंकियों के हमले का पाकिस्तानी सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने अपने बयान में ये भी कहा है कि खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में कहा है कि 'अपने के खिलाफ गतिविधियों के लिए आतंकवादियों द्वारा अफगान धरती के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता है और उम्मीद करता है कि अफगान सरकार भविष्य में इस तरह की गतिविधियों के संचालन की अनुमति नहीं देगी।' गौरतलब है कि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने नहीं ली है। पिछले दो महीनों में इस क्षेत्र में इस तरह के हमलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में उत्तरी वजीरिस्तान जिले की दाताखेल तहसील में आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।इससे पहले मार्च में अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों में चार सैनिक मारे गए थे।


तब विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान के तालिबान शासन को एक कड़े संदेश में कहा था कि आतंकवादी पाकिस्तान के अंदर गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed