फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Micro-particles emitted from 3D printers more damage to children

थ्री-डी प्रिंटर से निकलने वाले सूक्ष्म कणों से बच्चों को अधिक नुकसान

Thu, 17 Dec 2020 01:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Dec 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Micro-particles emitted from 3D printers more damage to children
3d printers - फोटो : Youtube

थ्री-डी प्रिंटर का इस्तेमाल करते हैं तो अब सतर्क होने का वक्त आ गया है। एक अध्ययन में पता चला है कि प्लास्टिक के सूक्ष्म कण जो कैंसर का कारक हैं तो थ्री-डी प्रिंटर से निकलते हैं। ये कण नौ साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बहुत अधिक घातक हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि जब कोई थ्री-डी प्रिंटर से प्रिंट देता है तो कई तरह के सूक्ष्म कण और केमिकल आसपास के वातावरण में निकलते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि स्कूल और लाइब्रेरी में इस प्रिंटर का प्रयोग बड़े पैमाने पर होता है जिससे बच्चों को खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



शोध के अनुसार हाई-टेक प्रिंटिंग मशीनों के चलने से निकलने वाले सूक्ष्म कण सीधे सांस के जरिए फेफड़ों के भीतर तक पहुंच जाते हैं जिस कारण मानव कोशिकाओं को नुकसान होता है। अमेरिका के पर्यावरण संरक्षण संस्था (ईपीए) के विशेषज्ञ पीटर बायर्ले का कहना है कि आज की तारीख में थ्री-डी प्रिंटर से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर जागरूकता की जरूरत है ताकि भविष्य को खराब होने से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed