फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Michelle Obama will not attend Trump's inauguration

US: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगी मिशेल ओबामा, तीन पूर्व राष्ट्रपति एक साथ आएंगे नजर

Tue, 14 Jan 2025 10:15 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट पाम बीच (फ्लोरिडा)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट पाम बीच (फ्लोरिडा) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jan 2025 10:15 PM IST
सार

US: अमेरिका ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश एक साथ नजर आएंगे। इस दौरान क्लिंटन और बुश की पत्नी भी साथ में दिखेंगी। लेकिन मिशेल ओबामा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। 
 

विज्ञापन
Michelle Obama will not attend Trump's inauguration
मिशेल ओबामा - फोटो : एक्स/मिशेल ओबामा

विस्तार

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। यह दूसरी बार है, जब वह दो हफ्तों के अंदर किसी पूर्व अमेरिकी नेताओं और उनके परिवारों के किसी आयोजन में शामिल नहीं हो रही हैं। 

विज्ञापन

 
इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश एक साथ नजर आएंगे। लौरा बुश और हिलेरी क्लिंटन (पूर्व विदेश मंत्री) अपने-अपने पतियों के साथ 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। 
विज्ञापन

 
बराक और मिशेल ओबामा के कार्यालय की ओर बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शपथ ग्रहण समारोह में आने की पु्ष्टि की है। लेकिन मिशेल ओबामा समारोह में शामिल नहीं होंगी। हालांकि, मिशेल ओबामा ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में न जाने का कारण नहीं बताया। वह पिछले हफ्ते वाशिंगटन में पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के राजकीय शोक समारोह में भी शामिल नहीं हुई थीं, जबकि एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिवार वाले वहां मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शपथ ग्रहण समारोह में होंगे। जॉर्ज डब्ल्यू बुश और उनकी पत्नी लौरा भी समारोह में मौजूद रहेंगी। तीनों पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिजन 2017 के ट्रंप के पहले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे, जिसमें हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थीं, जो 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप से हार गई थीं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed